फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rainfall caused temperatures to drop by 10 degrees in five days, and storms damaged 500 electricity poles

Fatehabad News: बारिश से पांच दिन में 10 डिग्री तक गिरा पारा, आंधी से टूटे 500 बिजली के खंभे

Sun, 31 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 31 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rainfall caused temperatures to drop by 10 degrees in five days, and storms damaged 500 electricity poles
गांव खान मोहम्मद में अंधड़ से गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को हुई बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है लेकिन तेज अंधड़ से बिजली निगम के करीब 500 खंभे टूटने, ट्रांसफार्मर व पेड़ों के गिरने की सूचनाएं हैं। बारिश से पिछले पांच दिनों 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में सोमवार तक बारिश के आसार है। शनिवार को आए तेज अंधड़ ने जिले में भारी तबाही मचाई। चक्रवाती हवाओं के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली निगम के लगभग 500 बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन

इसके अलावा, एक मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 60 के करीब पेड़ गिरे हैं। इससे के साथ लगते गांव खान मोहम्मद में रविवार को शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गर्मी से मिली राहत, 5 दिनों में 10 डिग्री गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश और तेज हवाओं के बाद रविवार को भी तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते तक जहां सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल थे, वहीं अब मौसम काफी सामान्य हो गया है। पांच दिन पहले तक जो पारा 45 डिग्री के आसपास मंडरा रहा था, वह अब गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इस बदलाव से दिन के समय चलने वाली गर्म हवाओं से मुक्ति मिली है और रात का मौसम काफी आरामदायक हो गया है।

-----------------



जिले में पिछले चार दिनों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में )

बुधवार-अधिकतम - 45- न्यूनतम - 31

वीरवार-अधिकतम - 43- न्यूनतम - 26

शुक्रवार- अधितम-38 न्यूनतम -26

शनिवार- अधिकतम-36 न्यूनतम 23
रविवार- अधिकतम-35 न्यूनतम 24
-------------
:: अंधड़ के बाद ठप हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम की टीमें रविवार सुबह से ही लगी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने में थोड़ा समय लग सकता है। बिजली निगम जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल करने की कोशिश कर रहा है ताकि आमजन को परेशानी ना हो।

रविंद्र, शहरी एसडीओ बिजली निगम, फतेहाबाद।
--------
:: जिले में सोमवार तक आंशिक बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की आशंका है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed