फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rain, weather, wall, fatehabad

बारिश के चलते गिरी दुकान की छत, बाल-बाल बचा दुकानदार

Thu, 18 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
rain, weather, wall, fatehabad
रतिया में बारिश के चलते दुकान में क्षतिग्रस्त हुआ सामान । - फोटो : Fatehabad
रतिया। बुधवार सुबह बारिश के चलते पंजाब नेशनल बैंक के सामनेे एक दुकान की छत गिर गई। छत के प्रभाव से जहां दुकान मालिक व अन्य लोग बाल-बाल बच गए, वहीं दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह प्रभावित हो गया। दुकान मालिक सुमित कुमार का आरोप है कि दुकान में रहने वाले पुराने किराएदार द्वारा छत पर रखे गए कबाड़ के सामान के प्रभाव के चलते ही दुकान की छत गिरी है। बताया गया है कि उपरोक्त छत गिरने के पश्चात प्रभावित दुकानदार ने पुराने किराएदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मौके पर आने का आह्वान किया तो उक्त दुकानदार ने आने मना कर दिया, जिसके चलते उपरोक्त मामला पुलिस थाने में पहुंच गया। दुकान मालिक सुमित का कहना है कि जिस दुकान में अब वह कुछ दिन पहले से ही किताबों की दुकान कर रहा है, उस दुकान पर पहले अन्य कोई दुकानदार था और उसने अपनी दुकान का कबाड़ छत पर रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि वह पिछले काफी समय से कबाड़ उठाने के लिए गुहार लगा रहे थे, मगर वह कोई ध्यान नहीं दे रहा था, जिसकी लापरवाही से ही आज बारिश के प्रभाव के चलते छत गिर गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि छत के मलबे से वह बाल-बाल बच गए हैं, बल्कि अन्य सामान प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed