फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rain, waterlogging, weather, fatehabad

टोहाना में 76 एमएम बारिश, बस स्टैंड और अस्पताल में भी घुसा पानी

Thu, 05 Sep 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain, waterlogging, weather, fatehabad
जमालपुर रोड पर बरसाती पानी में बंद हुई मोटरसाइकिल। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। कस्बे में वीरवार को 76 एमएम बारिश हुई। इससे अनेक रास्तों पर जलभराव हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते अनेक सरकारी संस्थानों में भी पानी भर गया। जहां कर्मचारियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन के अधिकारी सीएम के दौरे के चलते सख्त नजर आए और पानी को निकालने में जुट गए। इस दौरान नगर परिषद द्वारा लगाए जा रहे रिचार्ज बोर भी नहीं चल पाए, जिसके चलते शहीद चौक पर पानी जमा रहा तथा लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। बरसात के चलते शहर के जमालपुर रोड, रतिया रोड, अनाज मंडी, आजाद नगर में पानी घुस गया। यहां तक कि बस स्टैंड, डांगरा रोड, नागरिक अस्पताल व सदर थाने में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आए चिकित्सकों को पहले हिसार रोड में पानी से होते हुए अस्पताल में आना पड़ा, लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट से आगे तक पानी भरने के चलते लोग परेशान नजर आए। इस दौरान अस्पताल में आए मरीज रमेश, धर्मेंद्र, विनोद व रामफल ने बताया कि अस्पताल में वे अपना इलाज करवाने के लिए आए थे, लेकिन बारिश का पानी अस्पताल में भरने के चलते परेशानी हो रही है, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल ने उनकी समस्या को ओर गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड में पानी आने से यात्री परेशान
शहर के डांगरा रोड पर बना स्टैंड नीचा होने के चलते यात्रियों को बसों में सफर करते समय परेशानी से गुजरना पड़ा। अनेक यात्रियों के बरसात पानी में से निकलने के कारण कपड़े भी खराब हो गए। इस दौरान यात्रियों ने सरकार से शीघ्रता से बाईपास बनाकर बस स्टैंड बनाने की मंाग की है। बस स्टैंड मुख्य रोड से नीचा होने के कारण पानी घुस जाता है, यह समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कार्य हुआ प्रभावित
शहर में हुई रिकार्ड दर्ज बरसात के चलते शहर के अनेक मुख्य मार्गों पर अपनी दुकान चला रहे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते शहर के जमालपुर रोड पर बरसाती पानी जमा होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इस रोड पर नगर परिषद द्वारा रिचार्ज बोर लगाया जा रहा है, लेकिन काम की गति कम होने के चलते उसमें देरी हो रही है। रिचार्ज बोर लग जाता तो बरसाती पानी इस रोड पर जमा नहीं होता। बरसात के चलते यहां अनेक दुकानों पर कामकाज ठप्प रहा। वहीं शहीद चौक के नजदीक भी नगर परिषद द्वारा रिचार्ज बोर लगाया गया है, लेकिन बरसाती पानी वहां गुरुवार को बारिश का पानी देखने को मिला जिसके चलते दुकानदारों का काम प्रभावित रहा। पानी में मोटरसाइकिल बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन आदर्श सिंगला ने बताया कि कई वर्षों के बाद शहर में 76 एमएम बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही उनके विभाग के कर्मियों ने शहर के मुख्य मार्गों से पानी को निकालना शुरू कर दिया। एक्सईन ने बताया कि निकासी बेहतर होने के चलते इतनी बरसात के पानी को शीघ्रता से निकाला गया। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए उनका विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed