फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain disrupted public meeting, Deependra lashed out at state government

Fatehabad News: बारिश ने जनसभा में डाला खलल, प्रदेश सरकार पर बरसे दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupted public meeting, Deependra lashed out at state government
गांव भोडिया खेड़ा में जनसभा के दौरान बारिश आने से मंच पर गद्दे लगाकर बचने का प्रयास करते स्थानी
फतेहाबाद। कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव भोड़िया खेड़ा में आयोजित जनसभा में बारिश ने जमकर खलल डाला। जनसभा में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रमों के नाम पर लोगों को अपमानित कर रहे हैं। अगले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को दोपहर एक बजे जनसभा में पहुंचना था, लेकिन वह सवा दो घंटे की देरी से सवा 3 बजे मंच पर पहुंच। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से हर वर्ग निराश हो चुका है। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रमों के नाम पर लोगों को अपमानित कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे। किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देकर उनके एक आश्रित को नौकरी देने का काम करेंगे। हर वर्ग के जरूरतमंद परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने की योजना फिर से शुरू की जाएगी। उस पर दो कमरे का मकान बनाकर भी देंगे। महिलाओं को 500 रुपये में सिलिंडर दिया जाएगा। प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
विज्ञापन

राजनीतिक नहीं थी अभय चौटाला व खरगे की मुलाकात

दीपेंद्र ने अभय चौटाला व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात के सवाल पर कहा कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती के कार्यक्रम को लेकर मिले थे। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं, दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने में सक्षम है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा द्वारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास टिकट बांटने का अधिकार न होने से संबंधित बयान पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस पार्टी का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। इनेलो, आम आदमी पार्टी मिलकर सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बोलते हैं, जबकि इनको भाजपा के खिलाफ बोलना चाहिए। इस मौके पर जनसभा संयोजक पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, डॉ. केवी सिंह, अमीर चावला, हरपाल बुडानिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बारिश के कारण जनसभा स्थल पर व्यवस्था बिगड़ी
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के आगमन से पहले ही सुबह से काली घटाएं छाई रहीं। फिर दो बार तेज बारिश हुई। तेज बारिश के कारण जनसभा स्थल पर व्यवस्था बिगड़ गई। कांग्रेस के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता कुर्सियां व गद्दे चक कर उनके नीचे खड़े होकर बारिश से बचने का प्रयास करते रहे। मंच पर भी बारिश का पानी एकत्रित हो गया। बार-बार आयोजक कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित तरीके से बैठने के लिए आग्रह करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed