{"_id":"69cabfbc96507002100654b7","slug":"rain-and-hailstorm-cause-mercury-to-drop-farmers-worried-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-151125-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश व ओलावृष्टि से गिरा पारा, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश व ओलावृष्टि से गिरा पारा, किसान चिंतित
Mon, 30 Mar 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। रविवार को हुई बारिश, ओलावृष्टि और सोमवार को दिनभर रही बादलवाही के चलते जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं।
रविवार शाम 7 से शुरू हुआ मौसम में बदलाव से जिले में औसतन बारिश 15 एमएम दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को भी बादलवाही जारी रही। सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं के चलने से पारा करीब दो डिग्री तक नीचे गिर गया। वहीं इससे खेतों में खड़ी फसलें तेज हवा और बारिश के कारण बिछ गई है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा का कहना है कि यदि ओलावृष्टि होती है, तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल, बदलते मौसम को देखकर किसान अपनी तैयार फसलों को सुरक्षित समेटने की जद्दोजहद में जुटे हैं।