{"_id":"6ad25c656f7ca8b15e019530","slug":"railway-project-remains-incomplete-farmers-face-another-five-day-wait-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-163095-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेलवे का रास्ता अधूरा, पांच दिन किसानों को फिर इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेलवे का रास्ता अधूरा, पांच दिन किसानों को फिर इंतजार
Fri, 16 Oct 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :- रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अस्थायी फाटक का निरक्ष्ण करने पहुचें एसडीएम आकाश शर्मा
जाखल। धान फसल की मंडियों में आवक और खेतों में चल रही कटाई के बीच रेलवे की ओर से जाखल में बनाए जा रहे अस्थायी रास्ते का काम निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने से किसानों में रोष है। एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
रेलवे कर्मचारियों ने काम पूरा करने के लिए पांच से सात दिन का अतिरिक्त समय मांगा जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई। बातचीत के बाद रेलवे ने 20 अक्तूबर तक रास्ता तैयार करने का भरोसा दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि रास्ता नहीं खुला तो 21 अक्तूबर को आंदोलन की अगली रूपरेखा बनाई जाएगी।
इससे पहले जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने रेलवे अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर 15 अक्तूबर तक काम पूरा करने की समय सीमा तय की थी। इसके बावजूद रास्ता तैयार नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
किसान लाभ सिंह, नसीब सिंह, नवजोत सिंह, नानक सिंह और गमदुर सिंह ने कहा कि रास्ता नहीं बनने से उन्हें फसल मंडी तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है जिससे समय और खर्च बढ़ रहा है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने कहा कि रेलवे प्रशासन बार-बार समय सीमा बढ़ा रहा है, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा।