फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Railway Ministry approves stoppage of four trains at Pirthala-Laloda station

Fatehabad News: पिरथला-ललोदा स्टेशन पर चार रेलगाड़ियों के ठहराव को रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Railway Ministry approves stoppage of four trains at Pirthala-Laloda station
पिरथला-ललोदा रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण
समैन। रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए पिरथला-ललोदा रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से राहत भरी खबर आई है। रेल मंत्रालय ने पिरथला-ललोदा रेलवे स्टेशन पर चार रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए मंजूरी दे दी है। मगर इन रेलगाड़ियों का ठहराव कब से शुरू होगा, इसकी समय सारिणी अभी जारी नहीं की गई है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने धरना जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए रेल ठहराव संघर्ष समिति के सदस्य रमेश डांगरा ने बताया कि रेल मंत्रालय ने पिरथला-ललोदा रेलवे स्टेशन पर कुल चार रेलगाड़ियों के ठहराव को मंजूरी दी है। यह रेलगाड़ियां हिसार-लुधियाना रेलवे मार्ग पर अप-डाउन करती हैं। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ इन रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए रेल मंत्रालय की मंजूरी की सूचना आई है। रेलगाड़ियों का ठहराव इन रेलवे स्टेशन पर कब से शुरू होगा, यह अभी तय नहीं किया गया है। रमेश डांगरा ने बताया कि अभी सिर्फ ललोदा-पिरथला रेलवे स्टेशन पर ही मंजूरी मिली है। इसके अलावा गाजुवाला रेलवे स्टेशन पर अभी रेलगाड़ियों के ठहराव के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी नहीं दी है। इस कारण उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। गाजुवाला स्टेशन पर भी रेलगाड़ियों का ठहराव करवा कर ही धरना संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed