{"_id":"641c7fc7731d8df5f90cfec4","slug":"rahul-gandhis-voice-is-not-going-to-be-suppressed-selja-fatehabad-news-c-21-1-87382-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं : सैलजा
विज्ञापन
गांव भूथन कलां में लोगों को संबोधित करती कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा।
फतेहाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह आम जनता की आवाज लगातार उठा रहे हैं। इसलिए भाजपा सरकार उनको निशाना बना रही है। उन्हें दो साल की सजा हुई है, लेकिन उसमें जमानत मिल गई है। कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
कुमारी सैलजा वीरवार को फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां में मास्टर सतबीर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन राहुल गांधी के साथ है। इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। राहुल गांधी ने संसद में कोई अमर्यादित बात नहीं कही, फिर भी माइक बंद कर दिया। सत्तापक्ष द्वारा संसद नहीं चलने दी गई। सरकार राहुल गांधी से डर गई है। उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाल कर जमीन पर जनता की समस्या जानी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक पर संघर्ष कर रही है। राहुल गांधी हमेशा सच बोलते थे और बोलते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि आगामी समय में देश व प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, अरविंद शर्मा, मास्टर सतबीर, सीताराम बैनीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।