फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Question on police patrolling, theft in four shops in a single night in the city

Fatehabad News: पुलिस गश्त पर सवाल, शहर में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Question on police patrolling, theft in four shops in a single night in the city
फतेहाबाद। फिर से धुंध बढ़ने के साथ चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। शनिवार रात को चोरों ने शहर में चार जगहों पर चारी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर शिवालय मार्केट, मॉडल टाउन और हिसार-सिरसा रोड पर दुकान से नकदी और सामान चुराकर ले गए हैं। ऐसे में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को चोरी की घटना का पता लगने के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने निरीक्षण किया। मामले के मुताबिक, हिसार-सिरसा रोड पर स्थित शिवालय मार्केट में चोर खाद-बीज की दुकान का ताला तोड़कर नकदी चुराकर ले गए। इस संबंध में श्री बालाजी इंटरप्राइजिज के संचालक मनोज जैन ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में मनोज ने बताया कि शनिवार को दुकान वह दुकान बंद करके गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब दुकान पर आया तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। जब शटर उठाकर देखा तो अंदर लगा एल्युमिनियम के गेट का ताला भी टूटा मिला। गल्ले में रखी करीब 87 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी। मनोज का कहना है कि पहले भी शिवालय मार्केट में चोरी की वारदातें हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट का है। चोर पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित फोर टू फोर रेस्टोरेंट से दो एलईडी और एसी चुराकर ले गए। इसके अलावा तीसरा मामला हिसार-सिरसा रोड पर कन्फेक्शनरी का है। संचालक टेकचंद ने बताया कि रात को चोर दुकान में घुसे और गल्ले से 1500 रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है और चोरों तलाश जारी है।
मुख्य रोड पर वारदातें, पुलिस गश्त पर सवाल :
शिवालय मार्केट हिसार-सिरसा रोड पर स्थित है। ऐसे में मुख्य रोड होने के बावजूद चोर बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दुकानदार मनोज का कहना है कि शिवालय मार्केट में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी है। पुलिस को यहां पर गश्त करनी चाहिए।
आटा पिसाई दुकान में घुसे चोर :
शहर के अनाजमंडी के पीछे आटा पिसाई दुकान पर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत में शिव नगर निवासी सुशील ने बताया कि उसकी अनाजमंडी के पीछे दुकान है। 27 जनवरी को उसकी दुकान के ताले तोड़कर चोर सात बैग गेहूं व 600-700 रुपये की नकदी चुराकर ले गया।

बड़ोपल में भी चोरों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर चुराए :
गांव बड़ोपल में चोर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में घुसकर कंप्यूटर सिस्टम चोरी करके ले गए। मामले में स्कूल मुख्याध्यापिका रेखा लांबा ने सदर पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में मुख्याध्यापिका ने बताया कि 30 जनवरी की रात को चोर स्कूल में घुसे और लैब से एक सीपीयू, दो एलईडी मॉनिटर, एक प्रोजेक्टर, तीन कंप्यूटर कीबोर्ड आदि चुराकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed