फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Purchase of 440 quintal mustard of 26 farmers

26 किसानों की 440 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 440 quintal mustard of 26 farmers
भट्टू में सरसों खरीद के मौके पर पहुंचे विधायक दुड़ाराम । - फोटो : Fatehabad
भट्टू की कपास मंडी में आज से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हुई। खरीद के पहले दिन 50 किसानों सरसों बेचने के लिए बुलाए गया। जिनमें से पहले दिन 26 किसानों की 440 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। सुबह के समय केवल 14 किसानों की 250 क्विंटल व शाम को 12 किसानों की 190 क्विंटल सरसों खरीदी गई। फसल बेचने आए किसानों की सबसे पहले खरीद केंद्र पर सरसों की नमी की जांच की गई। इस जांच में अनेक किसानों के सरसों की नमी 8 फीसदी से अधिक मिली। जिन किसानों की नमी अधिक मिली उन्हें सरसों सुखाने के लिए कहा गया। सरसों की सरकारी खरीद डीएम हैफेड दर्शन कुमार, मैनेजर प्रमोद कुमार, सहायक मैनेजर सुशील कुमार, मार्केट कमेटी दिलवार सिंह, डीएसपी सुनील कुमार, थाना प्रभारी मनदीप सांगवान की देखरेख में शुरू हुई। इस खरीद का निरीक्षण करने के लिए विधायक दुड़ाराम ने भी कपास मंडी का दौरा किया। खरीद केंद्र पर सैनिटाइजर का पूरा प्रबंध किया गया और केंद्र में आने वाले किसानों को सैनिटाइज कर मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन

ये रही खामियां : भट्टू में सरसों खरीद के पहले दिन कई खामियां भी सामने आई। खरीद केंद्र के बाहर अपनी फसल लेकर आए किसानों के लिए वेटिंग रूम की सुविधा न होने के कारण किसानों को सड़क किनारे पेड़ों की छांव में बैठना पड़ा। गांव ढांड के किसान दशरथ जो 54 क्विंटल 32 किलोग्राम सरसों लेकर आया था लेकर उसे मार्केट कमेटी ने केवल 15 क्विंटल का ही गेट पास दिया गया। जिस पर उसने विरोध जताया और उसने पंचकूला स्थित हैफेड के उच्च अधिकारियों से बात की। किसान को उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। किसान आत्माराम ने बताया कि उन्हें 8 क्विंटल सरसों लाने का संदेश मिला था लेकिन गेट पास मात्र 7 क्विंटल का ही मिला। किसान सभा के जिला सह सचिव कामरेड विष्णुदत्त शर्मा ने किसानों की मांग उठाते हुए कहा कि खरीद केंद्र पर आने वाले जिन किसानों की फसल में नमी अधिक पाई गई है तो उन किसानों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। फसल को खरीद केन्द्र पर लाने के लिए किसानों को ट्रैक्टर किराये पर लेकर आना पड़ता है। जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसान की फसल को खरीद केंद्र पर सूखाकर निर्धारित नमी प्रक्रिया पूरी होने पर खरीद अवश्य की जाए ताकि किसान को बार- बार चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed