फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   pulwama police administration asked for vehicle number details from SDM fatehabad office.

पुलवामा पुलिस प्रशासन ने फतेहाबाद एसडीएम दफ्तर से मांगी वाहन नंबर की डिटेल

Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
pulwama police administration asked for vehicle number details from SDM fatehabad  office.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पुलिस प्रशासन ने फतेहाबाद एसडीएम दफ्तर से एक वाहन नंबर के बारे में डिटेल मांगी है और इस संदर्भ में पत्राचार किया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलवामा एसएसपी ने पिछले साल हुए पुलवामा अटैक के संदर्भ में ये जानकारी मांगी है। हालांकि मीडिया में इस पत्राचार से जुड़ी जानकारी लीक होने से फतेहाबाद के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप की स्थिति है। उधर इस बारे में बात करने पर एसडीएम फतेहाबाद संजय बिश्रोई ने इस मामले से ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वे इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

एक वाहन नंबर के बारे में मांगी है जानकारी, 13 जनवरी को भेजा गया है जवाब
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलवामा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में एक वाहन नंबर की जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद एसडीएम दफ्तर ने उस नंबर से जुड़ी गाड़ी एवं उसके मालिक के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में ये बताया है कि जिस वाहन नंबर की जानकारी मांगी गई है उसके मालिक ने ये गाड़ी सिरसा में आगे एक व्यक्ति को बेच दी थी और ये नंबर वापिस जमा करवा दिया था। इसके बाद पुलवामा पुलिस की ओर से दोबारा एक इंजन एवं चैसीज नंबर के बारे में एसडीएम कार्यालय से विस्तृत जानकारी मांगी गई। एसडीएम दफ्तर के सूत्रों की मानें तो इस संदर्भ में एक पत्र 13 जनवरी को पुलवामा पुलिस अधीक्षक के नाम भेजा है जिसमें कहा गया है कि जिस इंजन नंबर एवं चैसीज नंबर के बारे में जानकारी मांगी गई है उसकी कोई जानकारी एसडीएम कार्यालय के रिकार्ड में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

‘वैसे ये डिटेल किस संदर्भ में मांगी गई है इसके बारे में मुझे मौखिक रूप से तो याद नहीं है। संभव है कि मेरे दफ्तर ने किसी केस के सिलसिले में किसी वाहन की डिटेल आपके यहां से मांगी हो लेकिन अगर ये टेरर अटैक के संदर्भ में होता तो मुझे ध्यान होता। पुलवामा इतना भी खतरनाक नहीं है जितना इसे बना दिया गया है।’ -चंदन कोहली, पुलिस अधीक्षक, पुलवामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed