फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public Health Department's project worth 6.5 crores did not run even for two seasons, pipes leaked, fields filled with water

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग का साढ़े 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दो सीजन भी नहीं चला, पाइप हुईं लीकेज, खेतों में भरा पानी

Mon, 08 Jul 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department's project worth 6.5 crores did not run even for two seasons, pipes leaked, fields filled with water
फतेहाबाद के चिल्ली झील से रंगोई नाले के बीच लीकेज हुई पाइप को ठीक करते कर्मचारी
फतेहाबाद। शहर के करीब 40 फीसदी क्षेत्र से बारिश के पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा साढ़े 6 करोड़ रुपये की लागत से दो साल पहले चिल्ली झील पर बनाए गए डिस्पोजल टैंक से लेकर रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछाई गई थी। लेकिन ये पाइप लाइन एक बार फिर से विवादों में आ गई है। पाइप लाइन दो सीजन की बारिश को भी नहीं झेल पाई और माजरा रोड बाईपास के आसपास कई जगह से लीकेज हो गई है।
विज्ञापन


पाइप लाइन लीकेज होने के कारण आसपास के खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों ने हाल ही में धान की फसल की बिजाई की है, लीकेज से उन्हें नुकसान हुआ है। किसानों के विरोध के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन लीकेज को ठीक करने का काम शुरू करवाया है। अधिकारियों का दावा है कि प्रेशर के कारण पाइप लाइन लीकेज हुई थी और उसे ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन

-------
पहली सप्लाई में कई जगह से फट गई थी पाइप
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2022 में चिल्ली झील पर बनाए गए डिस्पोजल टैंक से रंगोई नाले तक करीब आठ किलोमीटर तक पाइप लाइन डाली थी। पाइप लाइन में जब पहली बार पानी सप्लाई छोड़ी गई तो वह कई जगह से फट गई थी। इस दौरान भी काफी विवाद हुआ था लेकिन पाइपों की मरम्मत करवाकर औपचारिकता पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नगर परिषद ने दिया था 8 करोड़ बजट

चिल्ली झील के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के तहत नगर परिषद ने यहां से बारिश के पानी की निकासी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को 8 करोड़ का बजट जारी किया था। विभाग द्वारा करीब साढ़े 6 करोड़ की लागत से पाइप लाइन डाली गई थी। इसके अलावा टैंक तैयार किए गए और मशीनें लगाई गई।
----------
इन क्षेत्रों की होती है पानी की निकासी

शहर के तुलसीदास चौक, धर्मशाला रोड, सन्यास आश्रम रोड, थाना रोड, भीमां बस्ती, जवाहर चौक, पुरानी तहसील चौक, डीएसपी रोड, शास्त्री नगर क्षेत्र के बारिश पानी की निकासी चिल्ली झील पर बनाए गए डिस्पोजल टैंक में होती है और फिर रंगोई नाले में पानी डाला जाता है। इसके अलावा अन्य क्षेत्र के बारिश पानी की निकासी खैराती खेड़ा रोड पर बनाए गए एसटीपी में होती है।

---------
किसान बोले- चिल्ली झील पर बना बांध भी टूटा

रंगोई नाले में पानी निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के लीकेज को लेकर सोमवार को किसान पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के नेतृत्व में एडीसी राहुल मोदी से मिले। किसान ईसर सिंह, निर्मल सिंह, मनदीप सिंह ने कहा कि पाइप लाइन दो जगह से लीकेज हुई है और इसका पता अधिकारियों को पहले से था। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा पिछले साल बाढ़ के पानी को शहर में आने से रोकने के लिए चिल्ली के पास बांध बनाया गया था जो कि टूट गया। इस कारण खेतों में जलभराव हुआ और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
---------
पाइप लाइन एक जगह लीक हो गई थी, उसे ठीक करवा दिया गया है। प्रेशर ज्यादा होने के कारण दिक्कत आई है।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed