{"_id":"6999ea15953677b90502a004","slug":"public-health-department-disconnects-4-illegal-drinking-water-connections-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149035-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के 4 अवैध कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के 4 अवैध कनेक्शन काटे
Sat, 21 Feb 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सर्विस स्टेशन में अवैध कनेक्शन काटने की कार्यवाही करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अ
रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शनिवार को लाली रोड पर स्थित तीन सर्विस स्टेशनों और सब्जी बाजार में पीने के पानी के अवैध कनेक्शन काटे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता छोटू राम और जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि शहर में विभाग पर साढ़े 5 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
छोटू राम ने कहा कि जिनके भी बिल बकाया हैं, उन्हें जल्द भुगतान करना चाहिए। अवैध कनेक्शन लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि कटे हुए कनेक्शन दोबारा जोड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शर्मा चंद लाली ने बताया कि लाली रोड पर चल रहे अवैध कनेक्शन काटे गए हैं और पूरे शहर में यह अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन्होंने अवैध कनेक्शन किए हैं, वे तुरंत इसे बंद कर दें, अन्यथा विभाग स्वयं कनेक्शन काटकर सख्त कार्रवाई करेगा। इस मौके पर छोटू राम, शमशेर सिंह, ईश्वर सिंह, दीपक कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, अमनदीप और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।