{"_id":"690217c60e30fe037e0ec4e0aa1243d5","slug":"protest-two-sides-to-take-dead-body-of-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका का शव लेने के लिए आमने सामने हुए मायका और ससुराल पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका का शव लेने के लिए आमने सामने हुए मायका और ससुराल पक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में इसी को लेकर दो घंटे तक पंचायत चलती रही जिसमें
नलवा के विधायक रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था
कि शव को वे ले जाएंगे और ससुराल से ही अर्थी उठेगी लेकिन मायके पक्ष के
लोग नहीं माने और आखिर में मायका पक्ष द्वारा शव ले जाने पर सहमति बनी।
उधर शहर पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई हिसार निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर पति अमित, जेठ दयावीर, सास मन्नीदेवी, जेठानी शारदा, नंद शकुंतला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सुनील ने बताया कि उसकी बहन को उसका पति अमित व उसके परिजन मायके से दहेज लाने के लिए अक्सर तंग करते थे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो आरोपी अमित ने मां मन्नी देवी, भाई दयावीर, भाभी शारदा व बहन शकुंतला के साथ मिलकर मुस्कान की हत्या कर दी। मामले को सुसाइड दिखाने के लिए उसकी बहन के शव को चुन्नी के सहारे लटका दिया।