{"_id":"6ae8cb3a5cb64dd8cb0a8767","slug":"protest-continues-seeking-compensation-for-farmers-affected-by-hailstorms-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-164097-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए धरना जारी
Mon, 02 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रतिया धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता : संवाद
रतिया। ओलावृष्टि से बर्बाद धान की फसल का उचित मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में किसानों का एसडीएम कार्यालय के सामने धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता शहरी प्रधान कर्मा सिंह ने की।
धरने पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के राज्य सचिव अजय सिधानी मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। अजय सिधानी ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों में बड़े पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि किसान और मजदूर लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं।
राजनीतिक दल और सरकारें बदलती रहती हैं लेकिन किसानों और मजदूरों की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। प्राकृतिक आपदाओं से फसल बर्बाद होने के बाद भी किसानों को अपने हक के मुआवजे के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गिरदावरी करवाकर सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
जिला प्रधान निर्भय सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से रतिया क्षेत्र में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन किसानों को राहत देने के लिए अब तक जरूरी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें स्वीकार कर उनका समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
किसानों ने ओलावृष्टि प्रभावित सभी खेतों की तुरंत गिरदावरी करवाने, पांच एकड़ तक मुआवजा देने की शर्त समाप्त करने और फसल नुकसान के अनुपात में सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
इसके अलावा धान खरीद की 28 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा बढ़ाकर 40 क्विंटल करने, रद्द किए गए किसानों के पंजीकरण बहाल करने और मौजूदा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति एकड़ करने की मांग उठाई।