फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest,civic issuse,farmer,fatehabad news

कृषि कानूनों के लिए कांग्रेस सबसे बड़ी दोषी : अभय

Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
protest,civic issuse,farmer,fatehabad news
गांव समैण में किसान जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद पहली बार पहुंचे। इस दौरान अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चौटाला ने कांग्रेस, भाजपा और जजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा, नरेंद्र प्रजापत उनके साथ पहुंचे। कार्यक्रम के शुरुआत में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए गांव समैन के किसान शमशेर सिंह को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा। मंच संचालन हल्का प्रधान हरि सिंह महरिया ने किया। मंच से संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि कोरोनाकाल की आड़ में भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों पर थोपने का काम किया है जिसके विरोध में किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा के सेशन में जब कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ने की बात आती तो कांग्रेसी वाक आउट करके पीठ दिखाकर चले जाते थे। कांग्रेस के नेता अब अखबारों के माध्यम से रोजाना सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रहे है, इन कृषि कानूनों के लिए कांग्रेस सबसे बड़ी दोषी है, क्योंकि वर्ष 2012 में कांग्रेस ये कृषि बिल लेकर आ रही थी तो भाजपा ने विरोध किया था। अब भाजपाइयों ने इन बिलों को कानून बनाकर लागू कर दिया है। अभय सिंह ने कहा कि किसानों के सामने टोहाना के विधायक सहित अनेक विधायक इस्तीफा देने की बात कर रहे थे, लेकिन अब सभी शांत दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा वालों को कार्ड देना बंद किया : अभय
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जजपा पर निशाना साधते हुए अभय सिंह ने कहा कि खुद को किसान हितैषी बताकर ये लोग सत्ता में आए थे। अब ये कुर्सी से चिपककर बैठ गए हैं। उन बेचारों की हालत ऐसी हो गई है कि वे किसी के सुख-दुख में जाने से बचते हैं और घर भी सिक्योरिटी के साथ जाते हैं। अब तो जजपा के लोगों को कार्ड (निमंत्रण पत्र) देने भी बंद कर दिए हैं। जो कार्ड देते हैं, वो फोन करके न आने की बात कहते हैं ताकि उनका कार्यक्रम खराब न हो। आने वाले चुनाव में इनेलो का भाजपा को समर्थन करने के सवाल पर कहा कि जयचंदों की पार्टी ही ऐसा काम कर सकती है। वे जिसका विरोध करते हैं, खुलकर करते हैं। चौटाला ने कहा कि वे किसानों के साथ डटकर खड़े हैं, जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
अभय सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए कहा कि देश, विदेश जब कोरोना महामारी से लड़ रहा था तो देश के प्रधानमंत्री स्वयं को हिटलर समझते हुए तीन कृषि अध्यादेश लेकर आए, जिनका देशभर का किसान विरोध जता रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब इन कृषि कानूनों पर चर्चा की बात हुई तो कांग्रेस ने वोटिंग की बात करते हुए वाकआउट कर दिया। किसानों के वोट लेकर धोखा करने वालों के विरोध व गांव में न घुसने देने के बोर्ड लगाने चाहिए, ताकि वे लोग गांवों में न घुस सकें। इस दौरान अभय सिंह ने कहा कि यह किसान आंदोलन लंबा चलने वाला है, इसलिए गांव में कमेटियां बनानी चाहिए। रोजाना लोगों को दिल्ली भेजें, जब वे वापस आ जाएं तो नए लोगों को लगातार बदल-बदलकर भेजते रहें। इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसानों को एकजुट होकर निर्णय लेने चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह, जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह करो, पूर्व सीपीएस स्याम सिंह राणा, नरेंद्र प्रजापत, सुमन लता सिवाच, गुरचरण अमानी, नगर पार्षद राजपाल सैनी, महाराज सिंह कन्हडी, बलवंत सिंह समैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed