फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   protest against caa, mcp protest, fatehabad

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरी माकपा, किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
protest against caa, mcp protest, fatehabad
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन को जवाहर चौक में संबोधित करते माकपा राज्य सचिव सुरेन्द्र माल? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिकता संशोधन कानून रद्द करने और देश में सांप्रदायिक विभाजन बंद करने की मांग को लेकर वीरवार को लाल बत्ती पार्क में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कार्यकर्ताओं ने धरना देकर बाजार में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा जिला सचिव जगतार सिंह, रामकुमार, जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल छतरपाल सिंह, शाहनवाज, ओमनाथ, विष्णु दत्त शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की शुरुआत देश के महान क्रांतिकारी शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अस्फाक उल्ला खां, रोशन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने से की। बाजार में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव सुरेंद्र मालिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने धार्मिक उन्माद भड़काने, सांप्रदायिक नफरत और विभाजन पैदा करने के लिए राम मंदिर, गोहत्या, लव जिहाद, फर्जी राष्ट्रवाद के मुद्दे उठाने और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब नागरिकता कानून में संशोधन करके एक और बड़ा षडयंत्र किया है।
विज्ञापन

कामरेड सुरेंद्र मलिक ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद और संसदीय समिति में चर्चा किए बिना केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों में अपने संख्या बल के सहारे संशोधन पारित करके यह नया कानून बना दिया है। यह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। पार्टी जिला सचिव जगतार सिंह ने कहा कि माकपा नागरिकता संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का कड़ा विरोध करते हुए मांग करती है कि इस कानून को तुरंत रद्द किया जाए। केंद्र सरकार के इस प्रकार देश के संविधान से खिलवाड़ और सांप्रदायिक विभाजन के षडयंत्र को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में मोहन लाल नारंग, भगवंत सेठी, ओमप्रकाश अनेजा, केवल सिंह, चंद्रभान एडवोकेट आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed