फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Protecting farmers' interests is the BJP government's top priority: Dudaram

किसान हितों की रक्षा भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: दुड़ाराम

Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Protecting farmers' interests is the BJP government's top priority: Dudaram
फतेहाबाद अनाजमंडी में धान की सरकारी खरीद का शुभारंभ करते पूर्व विधायक दुड़ाराम। सूचना विभाग
फतेहाबाद । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शुक्रवार को शहर की अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू करवाई। इस मौके पर उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा मूल्य पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ठोस कदम उठाते हुए मंडियों में व्यवस्थित और निष्पक्ष खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। दुड़ाराम ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि किसान खुशहाल और समृद्ध बने। किसानों की समृद्धि ही देश की प्रगति का आधार है और इसी सोच के साथ सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र को मज़बूत बनाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दुड़ाराम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी उपज का एक-एक दाना सरकारी खरीद में लिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, फतेहाबाद एसडीएम राजेश कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़, डीएफएससी विनित जैन, सतबीर लुखा सहित संबंधित अधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed