फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Property tax deposited even on holiday, seven lakhs recovered, counter will remain open even today

छुट्टी के दिन भी जमा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स, सात लाख हुई रिकवरी, आज भी खुला रहेगा काउंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Property tax deposited even on holiday, seven lakhs recovered, counter will remain open even today
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स पर नगर निकाय ने 10 से 25 फीसदी तक छूट दे रखी है। इसके चलते शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए नगर परिषद पहुंच रहे है। छुट्टी के दिन शनिवार को भी काउंटर खुला रहा। प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शनिवार को छुट्टी के दिन भी सात लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने रविवार को छुट्टी के दिन भी काउंटर खुला रखने का फैसला लिया है। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नप कार्यालय में दो काउंटर खुले रहेंगे। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए काउंटर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

25 दिनों में डेढ़ करोड़ जमा हुआ है प्रॉपर्टी टैक्स
शहर में करीब 25 हजार यूनिट है। सरकारी और निजी प्रॉपर्टी की बात की जाए तो करीब 32 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसमें 17 करोड़ रुपये सरकारी महकमों का बकाया है। रोडवेज को छोड़ कोई भी विभाग प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निकाय ने 10 से 25 फीसदी की छूट दे रखी है। 10 साल पुराना कोई प्रॉपर्टी टैक्स एक साथ भरता है तो ब्याज माफ किया गया है, लेकिन कोई भी सरकारी विभाग प्रॉपर्टी टैक्स भरने को लेकर आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लाख विकास शुल्क दबाए बैठा सिंचाई विभाग, कल जारी होगा दूसरा नोटिस
सिंचाई विभाग ने पुराने कार्यालय की जगह करीब पांच करोड़ से आवासीय कॉलोनी बनाई है। करीब 31 क्वार्टर बनकर तैयार हो चुके है, लेकिन अभी तक अलॉट नहीं किए गए। नप अधिकारियों का कहना है कि करीब 28 लाख रुपये विकास शुल्क है जो कि सिंचाई विभाग ने नहीं भरा है। पहले भी नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन भरा गया। सोमवार को दूसरा नोटिस जारी होगा।
सिंचाई विभाग के क्वार्टर बनकर तैयार हो गए हैं, सिर्फ पानी का टैंक बनना है। इसके बाद अलॉट हो जाएंगे। विकास शुल्क के नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्वार्टर तो अभी बनकर तैयार हुए हैं। जहां तक नोटिस की बात है इस संबंध में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला ला दिया जाएगा।
- संदीप कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग
सिंचाई विभाग ने भट्टू रोड पर अवासीय कॉलोनी बनाई है, जिसमें क्वार्टर बनाए गए है। करीब 28 लाख रुपये डेवलपमेंट चार्च बनता है, इस संबंध में पहले नोटिस जारी किया गया है और अब दोबारा किया जाएगा।

- सुमित चौपड़ा, एमई, नगर परिषद
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर 31 मार्च तक छूट दी गई है, इसके चलते लोग बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भर रहे है। शनिवार को भी काउंटर खुला रहा और रविवार को भी खुला रहेगा। लोगों से अपील है कि वह फायदा उठाएं।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed