फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Property ID branch will shift down, DMC looks angry for not getting fogging done in the city

प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच नीचे होगी शिफ्ट, शहर में फोगिंग नहीं करवाने पर नाराज दिखे डीएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Property ID branch will shift down, DMC looks angry for not getting fogging done in the city
नप कार्यालय में डीएमसी के समक्ष खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या रखते निवर्तमान पार्षद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित काम के लिए लोगों को अब पहली मंजिल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रॉपर्टी आईडी की पूरी ब्रांच अब भूतल(ग्राउंड फ्लोर) शिफ्ट होगी। एमई और जेई भी नीचे बैठेंगे। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) अजय चोपड़ा ने नगर परिषद अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एक दिन के अंदर पूरी ब्रांच शिफ्ट कर रिपोर्ट मांगी गई है। डीएमसी चोपड़ा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। डीएमसी ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। शहर में बारिश के बाद मच्छरों की तादाद बढ़ने के बाद भी फोगिंग नहीं करवाने पर डीएमसी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में डीएमसी ने कहा कि बुजुर्ग, महिलाओं और अन्य लोगों को प्रॉपर्टी आईडी के काम के लिए ऊपर-नीचे चक्कर काटने पड़ते है। इसलिए नीचे ही पूरी ब्रांच होनी चाहिए। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी बनाया जाए। प्रॉपर्टी विवाद में कर्मचारियों की ब्रांच बदलने के मामले में डीएमसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि उन्हें उसी ब्रांच में भेजा जाए जहां उनकी पहले ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

साहब बैठक में जाने के लिए गाड़ी नहीं है, दिलवाइए
बैठक में मौजूद ईओ अरविंद बाल्याण व एमई सुमित चौपड़ा ने कहा कि कहीं भी बैठक में जाना होता है तो उनके पास गाड़ी नहीं है। नगर परिषद कार्यालय में गाड़ी न होने से दिक्कत हो रही है। डीएमसी चोपड़ा ने अधिकारियों को कहा कि वह नियम के अनुसार जैम पोर्टल पर गाड़ी खरीद लें। इसको लेकर एसडीएम के जरिये उनके पास प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से दवा मंगवाकर तत्काल करवाओ फोगिंग
बैठक में डीएमसी ने स्वच्छता शाखा के अधिकारियों से पूछा कि शहर में अब तक कितनी बार फोगिंग करवाई गई है और फोगिंग मशीनों की संख्या कितनी है। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि स्वास्थ्य विभाग से दवा नहीं आई है। इसलिए अभी तक फोगिंग नहीं हुई है। नप प्रशासन के पास तीन मशीनें है। डीएमसी ने आदेश दिए कि स्वास्थ्य विभाग से दवा मंगवा कर तत्काल शहर में फोगिंग करवाएं।
नप अधिकारियों ने रखी पटवारी रखे जाने की मांग
नगर परिषद कार्यालय में बैठक के दौरान जेई कौशल ने डीएमसी के सामने पटवारी न होने की समस्या रखी। जेई कौशल ने कहा कि पटवारी न होने के कारण प्रॉपर्टी आईडी का काम रूक रहा है। डीएमसी ने डीसी से अनुमति लेकर नियम अनुसार पॉलिसी एक में पटवारी रखने के आदेश दिए।

पार्षद बोले, जेब से खर्च रहे, लाइटें ठीक करवा दें
जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा जब नप कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे तो निवर्तमान पार्षद भी वहां पहुंच गए। पार्षदों ने डीएमसी से कहा कि जेब से खर्च करके स्ट्रीट लाइटें ठीक करवा रहे हैं। डीएमसी ने जवाब दिया कि जो उन्होंने खर्च किया है, वह दिलवा देंगे। नप प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed