फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Procurement stopped, lifting of 5.95 lakh quintals, relief from the crowded market

Fatehabad News: खरीद रही बंद, 5.95 लाख क्विंटल की उठान, अटी मंडी से मिली राहत

Sun, 26 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Procurement stopped, lifting of 5.95 lakh quintals, relief from the crowded market
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में उठान के लिए ट्रकों में भरा गया धान। संवाद
फतेहाबाद। धान खरीद सीजन में आई तेजी से जिले की अनाज मंडियां इन दिनों अटी हुई हैं, जिसके चलते मंडियों के बाहर तक किसानों की उपज की ढेरिया लग गई हैं। हालांकि, रविवार को सरकारी खरीद बंद रहने के बावजूद उठान कार्य जारी रहने से मंडी प्रशासन और किसानों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को 5,95,690 क्विंटल की उठान हो सका। जिले में धान की आवक जोरो पर है। जिले में अभी तक कुल 85,27,680 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से धान की उठान मात्र 64,04,140 क्विंटल है। अभी भी अनाज मंडियों में 21,23,540 क्विंटल धान की उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में धान की कुल खरीद का 75.10 फीसदी उठान हो चुका है। इन दिनों खरीद एजेंसियों की ओर से उठान कार्य में तेजी लाई गई है। इससे धान से अटी मंडियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

रविवार का उठान बना सहारा

रविवार को सरकारी खरीद का कार्य बंद रहता है लेकिन उठान प्रक्रिया जारी रही। इसी कारण धान से अटी मंडियों से काफी मात्रा में स्टॉक हटाया जा सका है, जिससे जगह की कमी से जूझ रहे किसानों और आढ़तियों को राहत मिली है। मंडी में जगह बनने से किसान अपनी नई आवक उतार सकेंगे और बाहर लगी ढेरियों को भी व्यवस्थित कर सकेंगे। रविवार के उठान ने कुछ राहत दी है, लेकिन 21 लाख क्विंटल से अधिक का उठान बाकी है। धान की आवक में लगातार तेजी को देखते हुए, खरीद एजेंसियों को उठान की गति को और बढ़ाना होगा, ताकि मंडियों में आवक से पहले जगह खाली की जा सके।


:: अनाज मंडी में परमल धान की आवक के साथ-साथ पिछले एक सप्ताह से बासमती धान की आवक में और तेजी आई है। किसानों को अनाज मंडियों में फसल रखने में परेशानी हो इसके लिए उठान कार्य रविवार को भी जारी रखा गया। इससे धान से अटी मंडी से लोगों को राहत मिली है।

-राजेश नैन, अनाज मंडी सुपरवाइजर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed