{"_id":"670ebbd3085541863e04bdc4","slug":"procurement-of-paddy-and-wheat-in-full-swing-48900-metric-tons-of-paddy-is-yet-to-be-lifted-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-123703-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान व नरमे की खरीद जोरों पर, 48,900 मीट्रिक टन धान की उठान होनी अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान व नरमे की खरीद जोरों पर, 48,900 मीट्रिक टन धान की उठान होनी अभी बाकी
Wed, 16 Oct 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर होने के चलते मंडियों में लगातार फसल आ रही है। धान के साथ-साथ नरमे की आवक भी जोर पकड़ने लगी है। सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 48,900 मीट्रिक टन धान की उठान होनी बाकी है।
नरमे की फसल को रखने के लिए मंडियों में जगह ही नहीं बची है। हालांकि, नरमे की फसल की बिक्री हाथोंहाथ हो रही है। मगर धान की खरीद में इस बार राइस मिलरों की हड़ताल के चलते देरी हुई है। यही कारण है कि अभी तक मंडियों की व्यवस्था नहीं सुधर पाई है। ऐसे में जिले की अनाज मंडियों में धान की फसल की उठान समय पर नहीं हो सकी है। अनाज मंडियां धान की फसल से पूरी तरह से अटी हुई है।
जिले में अभी तक 4320 किसानों की 52,264 मीट्रिक टन यानी 5,22,640 क्विंटल धान की फसल की खरीद की गई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 701 किसानों की 10484 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2102 किसानों की 21475 मीट्रिक टन और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1517 किसानों की 20305 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, 15106 मीट्रिक टन धान की फसल की उठान हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा 3081 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 5606 मीट्रिक टन तथा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के द्वारा 6419 मीट्रिक टन धान की फसल की उठान की है।
विज्ञापन
वहीं जिले में अभी तक नरमे की फसल की कुल खरीद 9506 मीट्रिक टन हुई है। इसमें से भट्टू की अनाज मंडी में 2287 मीट्रिक टन, फतेहाबाद में 5027 मीट्रिक टन और टोहाना में 60 मीट्रिक टन नरमे की फसल की खरीद की गई है।
मंडी में धान की फसल का खरीद और उठान का काम जोरों पर हैं। रोजाना 7000 से 7500 मीट्रिक टन धान की फसल की उठान की जा रही है। मंडी में खरीद को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद