{"_id":"69064cd9a64530f691065aa6","slug":"private-school-found-open-even-after-holidays-notice-issued-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-142960-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छुट्टी के बाद भी खुला मिला निजी विद्यालय, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छुट्टी के बाद भी खुला मिला निजी विद्यालय, नोटिस जारी
Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रतिया निरीक्षण के दौरान स्कूल में क्लास लगाए जाने पर निर्देश देते हुए खंड विकास एवं पंचायत
रतिया। शनिवार को हरियाणा दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित होने के बाद भी निजी स्कूल खुलने पर प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फतेहाबाद रोड पर स्थित निजी स्कूल को खोले जाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार को मौके पर भेज कर वीडियोग्राफी करवाई।
एसडीएम सुरेंद्र सिंह को शिकायत मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर निजी स्कूल खुला हुआ है और बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है। जिसके बाद एसडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग के अधिकारी जब मौके पर नहीं पहुंचे तो एसडीएम ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार को मौके पर भेज कर वीडियोग्राफी करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्कूल में क्लास लगाए जाने की पुष्टि होने के बाद एसडीएम ने तुरंत इसे बंद करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने अपनी मौजूदगी में स्कूल की छुट्टी करवाई। स्कूल संचालक ने वैन के माध्यम से बच्चों को वापस उनके घर भिजवाया।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि एसडीएम के निर्देशों पर जांच की गई तो पाया कि अवकाश के दौरान स्कूल खुला हुआ था और अध्यापकों द्वारा बच्चों की पढ़ाई भी करवाई जा रही थी। इस बारे में रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है और स्कूल को छुट्टी करवा दी गई।