{"_id":"65257d38687c1650eb0cac46","slug":"private-bus-operators-met-dsp-demanded-action-against-roadways-employees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-6777-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीएसपी से मिले निजी बस संचालक, रोडवेज कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीएसपी से मिले निजी बस संचालक, रोडवेज कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की
विज्ञापन
उप पुलिस अधीक्षक से मिलते हुए निजी बस संचालक
रतिया। निजी बस संचालकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीएसपी वीरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस द्वारा निजी बस चालक-परिचालक के खिलाफ एकतरफा मुकदमा दर्ज किए जाने को गलत बताया। उन्होंने मुकदमा खारिज करने व रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दो दिन में पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो निजी बस संचालक पूरे हरियाणा में निजी बसों का चक्का जाम कर देंगे।
निजी बस संचालकों ने डीएसपी को बताया कि बस स्टैंड पर जो झगड़ा हुआ, उसमें रोडवेज के चालक व परिचालक ने निजी बस चालक व परिचालक पर पहले हमला किया था और उनकी पिटाई की थी। जिसकी शिकायत निजी बस के चालक व परिचालक ने पहले ही थाने में दे दी थी। लेकिन पुलिस ने रोडवेज कर्मचारियों की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए निजी बस चालक परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बस संचालकों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी। यूनियन के सदस्यों ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बुधवार तक मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह प्रदेश यूनियन के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर देंगे। इस दौरान विजय कुमार, धर्मपाल, राजेश कुमार, मदन लाल, प्रेम आहूजा, रोहताश, प्रवीन कुमार, देशराज, दर्शन, अनूप, सतपाल व सुक्खा सिंह आदि मौजूद रहे।