फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Principal of women's college attacked for stopping cutting of rosewood

Fatehabad News: शीशम काटने से रोकने पर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य पर हमला

Tue, 20 Feb 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Principal of women's college attacked for stopping cutting of rosewood
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचारधीन प्रिंसिपल राजेश मेहता
फतेहाबाद। पेड़ काटने के आरोपियों ने राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के प्राचार्य राजेश मेहता पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। घायल प्राचार्य को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेश ने बताया कि सरकार ने उन्हें ढाणी टाली वाली में ग्राम संरक्षक नियुक्त किया है। इसके तहत उन्हें हर तीन माह बाद इसकी रिपोर्ट देनी होती है। इसीलिए सोमवार दोपहर वह ग्राम संरक्षक के तौर पर ढाणी टाली वाली में निरीक्षण करने गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हीं के खेत में एक व्यक्ति शीशम का पेड़ काट रहा था। जब उन्होंने उसे रोका तो आरोपी ने कहा कि उसे पेड़ काटने के लिए जीत सिंह ने भेजा है। इसके बाद आरोपी जीत सिंह चार-पांच परिजनों के साथ मौके पर आ गया। उन्होंने मिलकर प्राचार्य को पीटा। आरोपियों ने उनके सिर पर भी चोट मारी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed