फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prime Minister Modi's guarantee that no one will sleep hungry in the country: Naib Saini

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी देश में कोई भूखा नहीं सोएगा : नायब सैनी

Thu, 28 Dec 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's guarantee that no one will sleep hungry in the country: Naib Saini
गांव भूथन कलां में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते भाजपा प्र
फतेहाबाद। कुरुक्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी है कि मेरे देश में कोई भूखा नहीं सोएगा। इसके लिए कोरोना काल से अब तक और आने वाले पांच सालों तक निशुल्क पांच किलो अनाज देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी और रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने वीरवार को गांव भूथन खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने नागरिकों को हमारा संकल्प विकसित भारत 2047 की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
विज्ञापन

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश दिन-दोगुनी रात-चौगुनी उन्नति कर रहा है। दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है और आज संपूर्ण विश्व का भारत के प्रति नजरिया बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का मुख्य उद्देश्य जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर मुहैया करवाने का है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, सुमन रानी, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, भीम लांबा, सुरेंद्र वर्मा, सुभाष सिवाच, इंद्राज मोंगा, मनदीप योगी, मांगेराम गोदारा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed