फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparation to run special buses for Panchkula, relief for exam candidates

Fatehabad News: पंचकूला के लिए स्पेशल बसें चलाने की तैयारी, परीक्षार्थियों को राहत

Wed, 15 Apr 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run special buses for Panchkula, relief for exam candidates
फतेहाबाद। हरियाणा पुलिस में सिपाही पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी) देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज मुख्यालय ने सभी बस डिपो से पंचकूला जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। मुख्यालय के आदेश के बाद सभी डिपो ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कदम अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने और निजी वाहनों की आवश्यकता को कम करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेश पर डिपो सतर्क
हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिए गए थे कि पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या का उचित प्रबंधन किया जाए। इस दिशा में फतेहाबाद डिपो ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे फिजिकल परीक्षा की तिथियां और अभ्यर्थियों की सूची स्पष्ट होगी, बसों की संख्या में और भी इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन

19 अप्रैल रात से पंचकूला के लिए रवाना हो सकती हैं बसें
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 20 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 19 अप्रैल रात से ही विशेष बसें पंचकूला के लिए रवाना हो सकती हैं। आयोग के अनुसार पहले दिन केवल एक हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि अगले दिन करीब तीन हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। रोडवेज यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष बसों के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि परीक्षा देने वाले युवाओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed