{"_id":"605e1eb68ebc3edc076e12a6","slug":"preparation-for-supply-of-drinking-water-except-for-one-day-canal-can-be-done-for-40-days-fatehabad-news-rtk601825135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की सप्लाई एक दिन छोड़कर करने की तैयारी, 40 दिन की हो सकती है नहरबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की सप्लाई एक दिन छोड़कर करने की तैयारी, 40 दिन की हो सकती है नहरबंदी
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई पर आने वाले दिनों में संकट खड़ा हो सकता है। ये ही नहीं सप्लाई के समय में भी कमी हो सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग अगले माह से पानी की सप्लाई रोजाना की जगह एक दिन छोड़कर करने की तैयारी कर रहा है। सिंचाई विभाग से 40 दिन की नहरबंदी के मिले संकेत के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियो ने स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है।
बता दें कि एक अप्रैल के बाद 40 दिनों की नहरबंदी का जनस्वास्थ्य विभाग नया शेड्यूल तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगर नहरबंदी होती है तो पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर की जाएगी। भाखड़ा नहर की सफाई कार्य के चलते करीब 40 दिनों तक नहर बंद हो सकती है। नहर से ही जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों में पानी सप्लाई होता है। जनस्वास्थ्य विभाग ने 15 दिनों के स्टॉक के अनुसार टैंक बना रखे है जिसमें पानी को एकत्र किया जाता है। अधिकारियों की माने तो अगर नहरबंदी लंबे समय तक होती है तो पानी के स्टॉक पर असर पड़ सकता है। इसके चलते विभाग एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई कर सकता है। ये ही नहीं पानी की सप्लाई को 10 से 15 मिनट कम भी किया जा सकता है।
शहर में होती है 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी सप्लाई
जनस्वास्थ्य विभाग शहर में रोजाना 135 लीटर प्रति व्यक्ति तथा गांव में 70 लीटर व्यक्ति के हिसाब से पानी की सप्लाई करता है। विभाग दिन में सुबह और शाम को पानी की सप्लाई करता है। शहर फतेहाबाद में पानी स्टोरेज के लिए दो टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
नहरी पानी की सप्लाई होली के बाद प्रभावित हो सकती है। नहरबंदी लंबे समय तक हो सकती है, कई जिलों में हो चुकी है। इसको लेकर सिंचाई विभाग के साथ चर्चा चल रही है। हमारे पास 15 दिन का स्टॉक रहता है। अगर नहर लंबे समय तक बंद रहती है तो एक दिन छोड़कर सप्लाई की जा सकती है। लोगों से भी अपील है कि दिन में बार-बार पानी की सप्लाई शुरू करवाने के लिए दबाव न डालें।
- बलविंद्र जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।