फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pre board exam results released, 34.81 percent students failed in class 10th and 16.23 percent in class 12th.

Fatehabad News: प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, दसवीं में 34.81 तो बारहवीं में 16.23 फीसदी विद्यार्थी फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pre board exam results released, 34.81 percent students failed in class 10th and 16.23 percent in class 12th.
फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्री बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दिसंबर माह में ली गई थीं। जारी परिणाम में दसवीं कक्षा में 34.81 फीसदी और बारहवीं कक्षा में 16.23 फीसदी विद्यार्थी फेल हो गए हैं। प्री बोर्ड के परीक्षा परिणाम के बाद शिक्षा विभाग फाइनल परीक्षा को लेकर स्कूल प्रिंसिपल के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में परिणाम को लेकर समीक्षा होगी। विभाग उन स्कूलों को के प्रिंसिपल के साथ 19 जनवरी को बैठक करेगा जिन स्कूलों का परिणाम 35 फीसदी से कम रहा है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की 7846 विद्यार्थियों और बारहवीं कक्षा की 5380 विद्यार्थियों ने प्री बोर्ड की परीक्षा दी थी। परिणाम में दसवीं कक्षा में पांचों विषय में विद्यार्थियों का स्तर कमजोर रहा है। लेकिन गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में बुरी तरह से पिछड़ गए हैं। गणित विषय में 45 फीसदी, विज्ञान में 35.35 फीसदी और इंग्लिश में 34.28 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए हैं। जबकि बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में 29.47 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए हैं। विभाग ने बोर्ड परिणाम में दसवीं का 80 और बारहवीं का 95 फीसदी निर्धारित किया है।
विज्ञापन


प्री बोर्ड का बारहवीं कक्षा का ये रहा है परिणाम
रेंज प्रतिशत छात्र प्रतिशत
90 फीसदी से ज्यादा अंक 4.93
80 फीसदी से ज्यादा अंक 15.5
60 फीसदी से ज्यादा अंक 43
40 फीसदी से ज्यादा अंक 75.66
35 फीसदी से ज्यादा अंक 83.77
35 फीसदी से कम अंक 16.23
20 फीसदी से कम अंक 3.97

प्री बोर्ड का दसवीं कक्षा का ये रहा है परिणाम
रेंज प्रतिशत छात्र प्रतिशत
90 फीसदी से ज्यादा अंक 2.19
0 फीसदी से ज्यादा अंक 7.12
60 फीसदी से ज्यादा अंक 22.93
40 फीसदी से ज्यादा अंक 55.04
35 फीसदी से ज्यादा अंक 65.2
35 फीसदी से कम अंक 34.81
20 फीसदी से कम अंक 10..4
पिछले सालों का दसवीं व बारहवीं का ये रहा है वार्षिक परीक्षा परिणाम
वर्ष
बारहवीं

दसवीं
2017-18 68.08

48.99
2018-19 79.92

56.82
2019-20
83.89

69.77
2020-21
100
100
2021-22
89.69

69.75
2022-23
87.03

72.40
नोट : यह परिणाम फीसदी में है।
बिना शिक्षक कैसे हो स्कूलों में बोर्ड तैयारी
स्कूलों में बिना शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी संभव नहीं है। जिले में पीजीटी के 1597 पद है लेकिन कार्यरत 991 है। पीजीटी के ही 608 पद खाली है। अंग्रेजी विषय के 222 में से 41 पद और हिंदी के 195 में से 54 पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटो
जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर रहे हैं उन पर फोकस किया जाएगा। स्पेशल कक्षाएं लगाकर परिणाम सुधारने का प्रयास करेंगे। लक्ष्य को जरूर पूरा किया जाएगा।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ

कोट
प्री बोर्ड का परिणाम जारी हो गया है। परिणाम के आधार पर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर समीक्षा की जाएगी। जिन स्कूलों का परिणाम खराब रहा है उन स्कूलों के प्रिंसिपल की 19 जनवरी को बैठक बुलाई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed