{"_id":"68716aa6c735dcb425087f75","slug":"pre-approval-of-rs-20-crore-provided-to-farmers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136764-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों को 20 करोड़ रुपये की प्री-अप्रूवल प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों को 20 करोड़ रुपये की प्री-अप्रूवल प्रदान
Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी।
फतेहाबाद। पंचायत भवन में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को ऋण और धन आपूर्ति शृंखला के अंतर्गत बैंक स्वीकृति की प्रक्रिया और उससे संबंधित लाभों के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान बैंक अधिकारियों ने 20 किसानों कि कुल 20 करोड़ रुपये की प्री-अप्रूवल प्रदान की, जिससे वे खरीफ सीजन में अधिक सुगमता से फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कार्यों को अंजाम दे सकें। कार्यक्रम में सर्कल हेड राजीव कुमार, एजीएम हरियाणा इकबाल कौर, कृषि विकास अधिकारी (फर्म यंत्र) नीरज नागर, दीपक, एलडीएम कमल चंद गोयल सहित अन्य बैंक अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं के बारे में की जानकारी दी।
कार्यक्रम से जिले के किसानों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के बारे में पता चला, जिससे वे अपने कृषि कार्यों को और अधिक उन्नत बना सकें। कृषि अधिकारियों ने बताया कि जिले में पराली प्रबंधन के लिए सप्लाई चेन की स्थापना के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई तक विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर आवेदन करके दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, फतेहाबाद में जमा करवाएं।