फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradhan and members who went to get green fodder planted were attacked with sticks.

Fatehabad News: हरे चारे की बिजाई करवाने गए प्रधान और सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला

Sun, 02 Jun 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and members who went to get green fodder planted were attacked with sticks.

विज्ञापन
भूना। गांव नाढोड़ी स्थित श्रीकृष्ण गोशाला की ढाई एकड़ जमीन में हरे चारे की बिजाई करवाने गए प्रधान व दो सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गोशाला कमेटी के एक सदस्य को गंभीर चोट आई है।


घायल गोसेवक राम निवास बिश्नोई को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 427, 506 के तहत केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल गोसेवक राम निवास बिश्नोई ने बताया कि वह श्रीकृष्ण गोशाला नाढोड़ी में कमेटी का सदस्य है। शुक्रवार शाम को गोशाला प्रधान फकीरचंद व रामसिंह के साथ गोशाला की जमीन में हरे चारे की बिजाई करने गए थे। जैसे ही गोशाला के ट्रैक्टर को चालक श्यामलाल ने खेत में चलाना शुरू किया तो हेतराम नामक व्यक्ति ट्रैक्टर के आगे आकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर चालक को गाली गलौज करते हुए वह जमीन से बाहर निकल जाने की धमकी देने लगा। प्रधान फकीरचंद व राम सिंह तथा राम निवास बिश्नोई ने बताया कि हमने उपरोक्त व्यक्ति को गोशाला की जमीन में गायों के लिए हरे चारे की बिजाई का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। मगर इसी दौरान लाठी-डंडे लेकर शारदा, कलावती व नवदीप पैदल दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मोटरसाइकिल पर सुभाष व राजेंद्र तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर भोला, भरत सिंह व कृष्ण कुमार ने आते ही उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुभाष के हाथ में लोहे की पाइप थी तथा दूसरों के हाथों में लाठी-डंडे थे। सुभाष ने लोहे की पाइप से उसके माथे में और बाकी लोगों ने अपने-अपने हाथों में लिए हुए लाठी-डंडों से पैरों, हाथों और सिर पर प्रहार किया।

गोशाला कमेटी के सदस्य राम सिंह व प्रधान फकीरचंद पर भी लाठियां बरसाई। जब डायल 112 पर पुलिस को फोन पर सूचना दी तो आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर हमलावरों का मोटरसाइकिल बरामद किया है। तीनों घायलों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। राम निवास बिश्नोई की हालत गंभीर होने के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



सप्ताह पहले दोनों भाइयों को जमानत मिली थी

बता दें कि श्रीकृष्ण गोशाला की जमीन में हरा चारा बिजाई को लेकर हेतराम पक्ष का परिवार लगातार झगड़ा करके गोशाला कमेटी को घुसने नहीं दे रहा है। इसलिए सुभाष व राजेंद्र के विरुद्ध पहले भी मुकदमे दर्ज हैं और वे न्यायालय से जमानत पर चल रहे हैं। ट्रैक्टर व कृषि यंत्र तथा कार पुलिस थाने में अभी भी जब्त है। 6 मई को हेतराम ने कीटनाशक की खाली बोतल में पानी पीकर व महिला के उसके पति ने कपड़े फाड़कर गोशाला कमेटी व सदस्यों को केस में फंसाने की कोशिश की थी। मगर वीडियो सामने आने के बाद हेतराम का परिवार उल्टा अपने ही दांव में फंस गया था। कमेटी प्रधान व सदस्यों पर ट्रैक्टर व कार चढ़ाने के मामले में पिछले सप्ताह ही जमानत मिली थी। मगर शुक्रवार देर शाम को पुन: गोशाला कमेटी सदस्यों पर हमला कर दिया।


श्रीकृष्ण गोशाला की जमीन पर एक परिवार बेवजह रुकावट पैदा कर रहा है, जिनके पास जमीन संबंधी दस्तावेज भी नहीं है। रिकॉर्ड में जमीन गोशाला के नाम है। हेतराम व उसके परिवार को जमीन में दखल नहीं देने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। बार-बार वे गोशाला कमेटी से झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने घायल के बयान पर हेतराम, उसके बेटे सुभाष, राजेंद्र, पुत्रवधू शारदा व कलावती, पौत्र नवदीप तथा भोला, भरत सिंह व कृष्ण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323 427 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

-संदीप कुमार, एसएचओ, भूना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed