फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   PPP becomes a troubled public portal...

Fatehabad News: पीपीपी बना परेशान पब्लिक पोर्टल...

Tue, 26 May 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
PPP becomes a troubled public portal...
क्रीड विभाग में पोर्टल बंद होने से जमा भीड़। संवाद
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और पेंशन संबंधी सेवाओं के लिए उपयोग होने वाला क्रीड विभाग का पोर्टल मंगलवार दोपहर 3 बजे तक बंद रहा, जिससे सरकारी दफ्तरों में पहुंचे नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। काम के लिए कार्यालय में आए लोग बोले कि यह पीपीपी नहीं परेशान पब्लिक पोर्टल है।
विज्ञापन


सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आए लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन सर्वर बार-बार डाउन होने से उनका काम आगे नहीं बढ़ सका। पोर्टल पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुक कर चल रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को तकनीकी खराबी अधिक बढ़ने पर सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। गर्मी के कारण लोग लंबे समय तक दफ्तरों में रुक भी नहीं सके और बिना काम कराए ही घरों को लौट गए।
विज्ञापन


दफ्तर में आए लोगों ने कहा कि वे सुबह से ही इंतजार कर रहे थे लेकिन कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार सर्वर एरर दिखता रहा। इससे पेंशन, पीपीपी अपडेट और अन्य संबंधित कार्य नहीं हो सके। नागरिकों ने व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की है ताकि उन्हें बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

पीपीपी और पेंशन धारक सबसे ज्यादा प्रभावित



पोर्टल के काम न करने से सबसे अधिक परेशानी उन बुजुर्गों और जरूरतमंदों पर पड़ी है जिनकी वृद्धावस्था पेंशन रुकी हुई है या जो परिवार पहचान पत्र में आय बढ़ी हुई बढ़ी हुई है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद पोर्टल शुरू हुआ लेकिन तब तक लोग लौटे गए। इसके चलते दिनभर में महज कुछ ही लोगों की समस्याओं का समाधान दर्ज हो सका, जबकि अधिकांश लोग अगले दिन फिर आने की बात कहकर घर लौटने को मजबूर हुए।

-------

पीपीपी में मेरी माता को विधवा से अविवाहित दर्ज कर दिया है। मैं इस गलती को दूर करवाने के लिए क्रीड विभाग में आया हूं। पोर्टल बंद होने के कारण काम नहीं हो सका है।

- विकास, गांव खाबड़ा कलां।

--------

पीपीपी में मेरी आय को गलत तरीके से बढ़ा दिया गया है जिसकी वजह से उनकी सरकारी पेंशन रुक गई है। पिछले चार दिनों से मैं पेंशन चालू करवाने के लिए आय ठीक करवाने आ रहा हूं। हर बार सर्वर डाउन होने का बहाना बना दिया जाता है।

- नानक सिंह।

---------

मेरी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी की किस्त नहीं आ रही है। इसके लिए मैं क्रीड विभाग में पहुंची हूं। पोर्टल बंद होने के कारण अब किसी दिन दोबारा आना होगा।

- बाला।

------

मेरी आयु पीपीपी में कम दर्ज की गई जबकि वास्तविक आयु 60 से ऊपर हो चुकी है। ऐसे में पिछले कई दिनों से क्रीड विभाग के चक्कर लगा रही हूं। मंगलवार को पोर्टल न चलने के कारण मेरा काम नहीं हो सका।


- पतासो।

------

मेरी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी की केवल एक ही किश्त आई है। इसके बाद अब तक कोई पेंशन नहीं आई। वहीं क्रीड विभाग में जानकारी लेनी चाही तो वेबसाइट बंद हो गई।

- उषा रानी।



:: यह समस्या प्रदेश स्तर से ही आ रही है। मुख्य सर्वर पर अत्यधिक लोड होने और तकनीकी अपग्रेडेशन के चलते क्रीड का पोर्टल बाधित हुआ था। हालांकि, दोपहर बाद तकनीकी टीम ने इसे आंशिक रूप से बहाल कर दिया है।

- संदीप कुमार, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed