फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   power down in summer

तीस गांवों के हजारों ग्रामीण बेहाल

Sun, 07 Jun 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 07 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
पांच माह से रखे ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने का खामियाजा अब 33 केवी सब
विज्ञापन
स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले करी 30 गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चार दिन से इन गांवों के हजारों लोग पेयजल संकट और गर्मी से बेहाल हैं।

निगम के अधिकारियों के मुताबिक करीब दिन दिन लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति सुचारु होने में ज्यादा समय भी लग सकता है। निगम की इस व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों कार्यशैली का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। 
 
वर्तमान में भट्टू रोड पर स्थित 132 केवी के सब स्टेशन में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने का काम चल रहा है। इस कारण तीन फिडरों की बिजली सप्लाई चार दिन से प्रभावित चल रही है।

 इसी कारण गांवों को दिन में मात्र एक घंटा बिजली पेयजल आपूर्ति के लिए दी जा रही है। इसके अलावा ट्यूबवेलों को दी जाने वाली बिजली की सप्लाई आधा कर दी गई है।

भट्टू रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन में जनवरी माह में 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर आया था। चार माह बाद भी निगम इस ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं कर पाया। अब 25 एमवीए की जगह 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के कारण इससे जुडे़ 33 केवी सब स्टेशन बहबलपुर, हिजरावां, दरियापुर की लाइन को काटकर दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है।

वर्तमान में सब स्टेशन पर चार दिन से ट्रांसफार्मर को बदलने का काम चल रहा है। इसे अभी चालू होने में कम से कम तीन दिन का समय लगने की उम्मीद है। इस काम के चलते उक्त सब स्टेशनों के अंतर्गत 10-10 गांव आते हैं यानी की 30 गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं।

इन 30 गांवों को दिन के समय केवल एक घंटा बिजली दी जा रही है। रात को भी 6 से 7 घंटे ही सलाई चल रही है। दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक पड़ने के कारण ट्यूबवेलों के लिए दी जाने वाली आठ घंटे की आपूर्ति घटाकर चार घंटे कर दी गई है।

33 केवी सब स्टेशनों को होगी सप्लाई
132 केवी सब स्टेशनों में हाल ही में चार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें से दो ट्रांसफार्मर 20/25 एमवीए और दो ट्रांसफार्मर 10/16 एमवीए के लगे हैं। इसमें से 20/25 एमवीए के ट्रांसफार्मर से 132/33 केवी और 10/16 एमवीए के ट्रांसफार्मर से 132/11 केवी के सब स्टेशनों को सप्लाई दी जाती है।

हाल ही में हुडा सेक्टर, गांव बीघड़ और बनगांव में 33 केवी के सबस्टेशन बनने हैं, इनसे भी लोड बढ़ जाएगा। ऐसे में निगम को दुगनी क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर की जरूरत है।

क्या कहते हैं अधिकारी
अर्ध शहरी एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसे बदलने में अभी तीन दिन का समय लगेगा। फिलहाल बहबलपुर, हिजरावां और दरियापुर सब स्टेशनों से ट्यूबवेलों की सप्लाई में कमी की गई है। घरेलू सप्लाई में भी कुछ कटौती की गई है।

धान का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में बिजली की खपत भी ज्यादा होगी। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांवों की बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्रामीणों को कुछ दिन और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये गांव हैं प्रभावित
दरियापुर, बहबलपुर, हिजरावां 33 केवी सब स्टेशन से भड़ोलावाली, थेड़ी, सोतर भट्टू, नखाटिया, दरियापुर, हरिपुरा, अहलीसदर, करनौली, दरियापुर, हिजरावां कलां, हिजरावां खुर्द, दौलतपुर समेत 30 गांवों के लोग परेशान हैं।

गांव भड़ोलावाली निवासी राजेंद्र का कहना है कि पूरे दिन लाइट के नहीं आ रही और रात को सात बजे आती है। इसके बाद रात को 12 बजे तो कभी 10 बजे फिर चली जाती है। सप्लाई नहीं आने के कारण पानी की सप्लाई भी समय पर नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों और पशुओं को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

दरियापुर के राजेश का कहना है कि शनिवार को सुबह सात बजे लाइट गई है और शाम के सात बजने को हैं लेकिन अभी तक लाइट नहीं आई। एक तरफ गर्मी अपना जलवा दिखा रही है तो दूसरी और बिजली व्यवस्था अपना रंग दिखा रही है।

कंट्रोल रूम में बिजली न आने के बारे में पूछा जाता है तो उनका कहना है कि काम चल रहा है। निगम को गर्मी सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्था सुधारनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed