फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Postmaster of village Gorakhpur embezzled Rs 32.49 lakh

Fatehabad News: गांव गोरखपुर के डाकपाल ने किया 32.49 लाख का गबन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Postmaster of village Gorakhpur embezzled Rs 32.49 lakh
भूना । गांव गोरखपुर के डाकघर के डाकपाल पर फर्जी पासबुक के सहारे सिवानी व गोरखपुर के 39 खाताधारकों से 32 लाख49 हजार की राशि गबन करने का मामला सामने आया है। खाताधारकों की शिकायत पर डाक विभाग हिसार मंडल के निरीक्षक कुलदीप सिंह की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर आरोपी डाकपाल सुभाष चंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया गया है। सुभाष को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निरीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शाखा गोरखपुर डाकघर में 20 सितंबर 1994 से लेकर 5 सितंबर 2023 के दौरान बचत खातों में खाताधारकों से राशि लेकर व उनको फर्जी पासबुक बनाकर देने और सरकारी राशि का गबन करने का मामला संज्ञान में आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डाकपाल सुभाष चंद्र ने सिवानी व गोरखपुर गांव के करीब 39 खाताधारकों से 32 लाख 49 हजार की राशि अवैध तरीके से हड़प ली।
विज्ञापन




होशियार सिंह सिवानी, हरकोरी देवी, ललिता देवी, वीरमति, सरोज बाला, अनीशा देवी, महेंद्र सिंह निवासी सिवानी बोलान, नारायण दास गोरखपुर, रवीना देवी, सुरेंद्र कुमार व पारुल गोरखपुर सहित 39 खाताधारकों की पासबुक की आधिकारिक तौर पर जांच की गई तो पासबुक फर्जी पाई गईं। खाताधारकों ने अग्रोहा के उपडाकपाल राम भगत के पास जांच करने के लिए पासबुक जमा करवाई थी। पुलिस ने निरीक्षक कुलदीप सिंह की लिखित शिकायत पर आरोपी सुभाष चंद्र के खिलाफ दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर का डाकपाल 6 महीनों से है लापता



निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि डाकपाल सुभाष चंद्र 5 अक्तूबर 2023 से अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। उसके वर्तमान ठिकाने की कार्यालय को कोई सूचना नहीं है। उन्होंने पुलिस को दिए गए पत्र में डाकपाल सुभाष चंद्र को भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है।


कोट



डाक विभाग के हिसार मंडल के निरीक्षक कुलदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी डाकपाल सुभाष चंद्र के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश करके मामले की जांच की जाएगी।

-संदीप कुमार, एसएचओ, भूना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed