{"_id":"60ad350d8ebc3eae725c8551","slug":"post-kovid-patients-started-in-opd-papers-umang-ward-has-not-started-yet-fatehabad-news-rtk6100399129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड मरीजों की ओपीडी कागजों में हुई शुरू, उमंग वार्ड की अभी नहीं हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड मरीजों की ओपीडी कागजों में हुई शुरू, उमंग वार्ड की अभी नहीं हुई शुरुआत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद संक्रमितों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए उमंग वार्ड शुरू किया है। उपायुक्त डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ ने एक दिन पहले ओपीडी शुरू होने का दावा किया था लेकिन मंगलवार दोपहर तक इसको लेकर कोई तैयारी हीं नहीं की गई। मंगलवार शाम को आयुष विभाग के बाहर बैनर लगाकर उमंग पोस्ट कोविड केयर सेंटर के शुरू होने की खानापूर्ति की गई है।
दावा किया जा रहा है कि पोस्ट कोविड के लिए यहां पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। मरीज को अगर सांस संबंधित तकलीफ है तो उसे फीजिशियन देखेगा। नींद न आने या मानसिक रूप से कोई परेशानी है तो उसे मनोरोग विशेषज्ञ जांच करेगा। शरीर में दर्द संबंधित समस्या है तो उसे हड्डी रोग विशेषज्ञ देखेगा। लेकिन नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है और न ही फीजियोथरेपिस्ट हैं।
जिले में अब मिल चुके संक्रमित
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद 4394
टोहाना 2301
रतिया शहर 979
रतिया ग्रामीण 1800
भट्टू 2538
बड़ोपल 915
भूना 2080
जाखल 1332
एक ही जगह उपलब्ध करवाने हैं सभी चिकित्सक
कोरोना को मात देने के बाद संक्रमितों को अब कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो कोई नींद न आने की बीमारी से पीड़ित है। इसके अलावा कई लोगों में शरीर में दर्द की शिकायत है। इसको लेकर उमंग वार्ड में पोस्ट कोविड संक्रमितों को जरूरत के मुताबिक फीजिशियन, आर्थो सर्जन, फीजियोथरेपिस्ट, मनोचिकित्सक, योगा विशेषज्ञ आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवानी है। लेकिन हालात ये है कि अस्पताल में ऑर्थो सर्जन नहीं है, फिजिशियन की ड्यूटी कोविड वार्ड में हैं और फीजियोथरेपिस्ट छुट्टियों पर हैं।
विज्ञापन
कोट
पोस्ट कोविड मरीजों के लिए उमंग वार्ड तैयार कर लिया गया है। इसकी शुरूआत बुधवार से हो जाएगी। एक ही छत के नीचे पोस्ट कोविड मरीजों को सुविधाएं देनी है।
- डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।