{"_id":"8b92a1f0df9acfd86f10d8c6b1108f22","slug":"positive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे के लिए बेटियों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे के लिए बेटियों ने संभाली कमान
ब्यूरो/अमर उजाला भूना (फतेहाबाद)
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत ही धर्म है। उपद्रव करने वाले समाज के हितैषी नहीं हो सकते। इसलिए लोगों को जातपात व धर्म का जहर छोड़कर इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने नालंदा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं से कही।
विज्ञापन
पूनिया बुधवार को भूना कॉलेज में शांति मार्च रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने आए हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डायरेक्टर बीआर चौधरी ने की। पूनियां ने कहा कि समाज में जाति धर्म के नाम पर नफरत पैदा करने वाले लोग भाईचारा के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। कॉलेज की छात्राओं ने शांति मार्च में नफरत की दीवार गिरा दो, प्यार के दो दीप जला दो ।
विज्ञापन
हम सबका है एक ही नारा, इंसानियत ही है धर्म हमारा। आओ सब मिलकर अलख जगाएं, हरियाणा प्रदेश को खुशहाल बनाएं... जैसे नारों के साथ छात्राओं ने हिसार रोड, उकलाना रोड, पुराना बाजार, कुलां रोड, गर्ल्स स्कूल वाली गली में नारे लगाकर लोगों को शांति का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राध्यापिका पुष्पा शर्मा, निर्मल ढिल्लो व ज्योति बंसल और सुनीता देवी ने शांति मार्च रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में जिला इंस्पेक्टर मोनिंद्र शर्मा, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरिक्षक राजेंद्र शर्मा, सुभाष मंडा, पूजा, अमनप्रीत, कविता, तनूजा, प्रियंका, पूनम आदि मौजूद रहीं।