फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pornography on the phone with the woman, book cases

युवती से फोन पर अश्लीलता, केस दर्ज

Thu, 25 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ोपल निवासी युवती को एक युवक द्वारा फोन पर गालियां देने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। बार-बार आ रही कॉल से परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री आदमपुर के पॉलिटेक्निकल कॉलेज में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से सुनील नाम का एक युवक उसकी बेटी को कॉल कर उसे परेशान कर रहा था। जब उसकी पुत्री सोनू ने उसे फोन करने को मना किया तो वह उसे गाली और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने जब कॉल करने वाले लड़के से संपर्क करना चाहा तो उसकी नंबर बंद जा रहा था। पुलिस ने लड़के का नंबर दर्ज कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 मामले की जांच कर रहे सदर थाना के एएसआई राधाकृष्ण का कहना है कि सुनील नाम के युवक का नंबर दर्ज कर लिया गया है। लगातार इस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन नंबर बंद जा रहा है। अब इस नंबर के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed