फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja Bishnoi will represent India in the Asian Championship to be held in Lebanon

Fatehabad News: लेबनान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी पूजा बिश्नोई

Sun, 03 Sep 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bishnoi will represent India in the Asian Championship to be held in Lebanon
ताइक्वांडो खिलाड़ी पूजा बिश्नोई
रतिया (फतेहाबाद)। लेबनान में होने वाली पांचवीं एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किंग्स मार्शल आर्ट अकादमी रतिया की खिलाड़ी पूजा बिश्नोई कैडेट महिला वर्ग के 33 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

किंग्स मार्शल आर्ट अकादमी के कोच व जिला फतेहाबाद ताइक्वांडो संघ के सचिव राजपाल पन्नू ने बताया कि इंडिया ताइक्वांडो के बैनर तले 25 सदस्यीय भारतीय दल के साथ रविवार को पूजा मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेरूत के लिए रवाना होंगी। वर्ष 2023 में पूजा बिश्नोई ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप तमिलनाडु में स्वर्ण पदक, ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप नासिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके अलावा टीम इंडिया के अंतिम चयन ट्रायल के लिए चैंपियन ऑफ चैंपियंस टूर्नामेंट जो नासिक में हुआ था इसमें स्वर्ण पदक जीतकर पांचवीं एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। मणिपुर में आयोजित अंडर 14 नेशनल स्कूल गेम्स-2018-19 में स्वर्ण पदक व अलवर में नेशनल स्कूल गेम्स-2019-20 में कांस्य पदक प्राप्त करके पूजा बिश्नोई अनेक बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। पांचवीं एशियन कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया व वर्ल्ड ताइक्वांडो द्वारा मान्यता प्राप्त एशियन ताइक्वांडो यूनियन द्वारा चार से आठ सितंबर तक लेबनान की राजधानी बेरूत में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने पूजा बिश्नोई व उसके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अकादमी के डायरेक्टर सतपाल कंबोज, वीरपाल कलोठा, गुरदास शर्मा, रवि कंबोज, गुरुदेव, विजय मेहता, सूरजभान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed