फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Polling parties reached polling stations after providing EVMs and election material

Fatehabad News: चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached polling stations after providing EVMs and election material
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को लेकरपोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर रवाना ह
रतिया। रविवार को होने वाले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए मतदान करवाने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां वार्ड 28 रतिया और वार्ड 26 रतनगढ़ के लिए रवाना हुईं। रवाना होने से पूर्व लघु सचिवालय सभागार में फाइनल रिहर्सल की गई।
विज्ञापन


इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने ईवीएम चुनाव सामग्री वितरण व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्य पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र व नगराधीश कैप्टन परमेश सिंह की रेख देख में ईवीएम व चुनाव सामग्री वितरण का कार्य किया गया।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम व नगराधीश ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां निष्पक्ष रहकर चुनाव करवाएं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चुनाव कानूनगो सतबीर सिंह, एसईपीओ महेंद्र सिंह, अवनीश गर्ग, ओमप्रकाश सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed