{"_id":"620fe096d8c6bf26c230ecd2","slug":"polling-in-punjab-tomorrow-blockade-on-all-roads-of-jakhal-border-fatehabad-news-hsr624662194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मतदान कल, जाखल सीमा के सभी रास्तों पर नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मतदान कल, जाखल सीमा के सभी रास्तों पर नाकेबंदी
विज्ञापन
पंजाब सीमा से सटे जाखल में गाड़ी की चेकिंग करते जाखल थाना के पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जाखल। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। इसके मद्देनजर जाखल पुलिस द्वारा पंजाब की सीमा से सटे सभी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फतेहाबाद जिले का जाखल कस्बा पंजाब व हरियाणा की सीमा से सटा है। पुलिस ने जाखल सीमा के सभी रास्तों पर नाकेबंदी की है और हरियाणा से पंजाब आने-जाने वालों की रजिस्टर में जानकारी दर्ज की जा रही।
बता दें कि पंजाब सीम से जाखल का बड़ा क्षेत्र घिरा हुआ है, जहां से पंजाब के बरेटा, बुढलाडा व लहरा अथवा मूनक की तरफ जाने के लिए महज चंद किमी दूरी पर ही पंजाब राज्य का क्षेत्र शुरू हो जाता है। पंजाब में विस चुनावों के चलते पुलिस ने पंजाब सीमा से सटे सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर नाकेबंदी कर रखी है। इन इंटरस्टेट नाकों पर स्थानीय पुलिस सहित पंजाब पुलिस के जवान सुरक्षा का मोर्चा संभाल रहे हैं। नाके से गुजरने वाले वाहनों में सवार लोगों अथवा उसमें रखे सामान की सघन तलाशी करने के बाद ही जाने दिया जा रहा है। पुलिस के जवान इस प्रयास में हैं कि कोई अवांछित तत्व पंजाब में घुसकर चुनावी माहौल खराब न कर सके। इसके लिए दिन रात चेकिंग अभियान सुरक्षाबलों द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अलावा जाखल को पंजाब से जोड़ने वाले सभी छोटे संपर्क मार्गों पर भी पुलिस का पहरा है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए फतेहाबाद जिला पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भोरिया के दिशा निर्देशानुसार जाखल पुलिस अलर्ट मोड पर है।
जाखल थानाध्यक्ष विक्रम सिंह जोशन स्वयं बार्डर इलाकों का दौरा कर सभी नाकों का निरीक्षण व संपर्क मार्गों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था जांच रहे हैं। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है जिसके चलते बीते कई दिनों से पंजाब में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा था। पंजाब चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
इन नाकों पर पुलिस की सख्त चेकिंग
जाखल कस्बा में कूदनी से सिंबल संपर्क मार्ग, सिधानी से काहननगढ़ संपर्क मार्ग, चांदपुरा से मुंदलिया संपर्क मार्ग, बरेटा बुढलाडा रोड़ (जाखल बॉर्डर), जाखल से बलरा रोड़, कडैल चौक पर सभी आठ मार्गों पर नाकेबंदी करके सुरक्षाबलों द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। हर आन-जाने वाले वाहन व व्यक्ति को चेक किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है। पूरी चेकिंग करके ही वाहनों की क्रॉसिंग हो रही है जबकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति का नाम पता रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
कोट
सभी मुख्य आठ मार्गों पर नाकेबंदी : एसएचओ
पंजाब से जुड़े सभी आठ प्रवेश मार्गों पर पुलिस ने नाकेबंदी की है। यहां से आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद व दिन रात पैनी नजर रखे हुए है।
- विक्रम जोशन, एसएचओ, जाखल।
पंजाब-फतेहाबाद सीमा पर लगाए गए नाकों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
फतेहाबाद। पंजाब राज्य में 20 फरवरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर जिला फतेहाबाद में पंजाब सीमा के साथ लगते मुख्य मार्गों के नाकों पर सुरक्षा व जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एडीसी अजय चोपड़ा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त आदेश जारी किए हैं। नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट नाकों पर नशीले पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार व कैश पर अंकुश लगाने के लिए 20 फरवरी तक 12-12 घंटे के लिए नाकों पर पुलिस के साथ हाजिर रहेंगे। जारी आदेशों में कुंदनी से सिंबल मार्ग पर लगाए गए नाके के लिए राजकीय कॉलेज के सह प्राध्यापक रामनाथ व अमनदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार से सिधानी से काहनगढ़ मार्ग पर नाके के लिए खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह व राजकीय कॉलेज भूना के सहप्राध्यापक अंकित कुमार, चांदपुरा से मुंदलिया मार्ग पर नाके के लिए राजकीय कॉलेज भूना के सहप्राध्यापक सोम शर्मा व भरत कुमार, बलियाला से कच्चा रास्ता सनियाना रोड पर नाके के लिए राजकीय कॉलेज भूना के प्राचार्य राम कुमार व राजकीय कॉलेज भूना के सहप्राध्यापक सुरेंद्र कुमार, सरदारेवाला से हाकमवाला मार्ग पर नाके के लिए राजकीय कॉलेज भूना के सहप्राध्यापक छोटूराम व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, लधुवास से फरीदके मार्ग पर नाके के लिए मार्केट कमेटी डीएमईओ चरण सिंह गिल व खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सहायक लेखराज, नंगल से तालवाला मार्ग पर नाके के लिए डीडीए डॉ. राजेश सिहाग व खंड कृषि अधिकारी विशाल कुमार, बिराबदी से लोहगढ़ मार्ग पर नाके के लिए नगर परिषद सचिव महावीर व डीडीएएच डॉ. काशी राम, पिलछिया से झनीर मार्ग पर नाके के लिए जिला कल्याण अधिकारी लाल चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, कृषि विकास अधिकारी सुमन रानी व राजकीय कॉलेज भूना के सहप्राध्यापक रीना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए रिजर्व में रखा गया है।