फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police team went to catch fugitive attacked with bricks, policeman injured, refer, fatehabad

भगोड़े को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ईंटों से हमला, पुलिसकर्मी घायल, रेफर

Thu, 06 Feb 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police team went to catch fugitive attacked with bricks, policeman injured, refer, fatehabad
टोहाना। अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित आरोपी को बाबा बूटा शाह बस्ती में पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी व उसके परिजनों ने ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़कर दी और आरोपी को भगाकर ले गए। घटना बुधवार देर सांय की है। पुलिस को मौके पर से बैरंग लौटना पड़ा। शहर पुलिस ने पुलिसकर्मी के बयान पर आरोपी की पत्नी, बहन, भाई व अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी चिमन लान ने शिकायत में बताया कि वो चंडीगढ़ रोड चौकी में जांच अधिकारी के तौर पर कार्यरत है। बताया कि बाबा बूटा शाह बस्ती निवासी नरेश कुमार पर मार्च 2018 में मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस टीम 12 अक्तूबर 2019 को उसे पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और एक पुलिसकर्मी की चेन भी छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में टोहाना शहर पुलिस ने 12 अक्तूबर 2019 को मारपीट व स्नैचिंग का मामला दर्ज किया था। इस मामले में तो आरोपियों ने जमानत करवा ली, लेकिन साल 2018 के पुराने मामले में आरोपी नरेश नियमित पेशी पर नहीं आ रहा था। इस मामले में टोहाना की एसडीजेएम की अदालत ने 5 अगस्त 2019 को आरोपी के गिरफ्तारी वारंट निकाले थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम जिसमें रोशनलाल, कृष्ण कुमार, हेमलता सहित अन्य शामिल थे। उन्हें आरोपी नरेश के घर पर होने की सूचना मिली। जब टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने अनुसार जब वे उसे पकडक़र पुलिस चौकी में लेकर आ रहे थे तो आरोपी की बहन सोनिया, पत्नी नीलम, उसके भाई विक्की व किरण अपने हाथ में ईंट व पत्थर ले आ गए। सभी ने पुलिस पर ईंट बरसाना शुरू कर दी। इस दौरान उसकी वर्दी फट गई वह ईंट लगने से वह घायल हो गए। वहीं अन्य कर्मी घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस कर्मी चिमन लाल ने बताया कि आरोपी को सोनिया, नीलम किरण व विक्की छुड़वाकर ले गए। इसके बाद आरोपी नरेश एक गाड़ी में चढ़कर भाग गया। आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा नरेश को पकड़ने का प्रयास किया तो जान से मार देंगेे। घायल पुलिस कर्मचारी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी चारों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed