फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police taught self-defense lessons to future protectors

Fatehabad News: पुलिस ने विद्यार्थियों को पढ़ाया आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा का पाठ

Thu, 17 Jul 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police taught self-defense lessons to future protectors
गांव ढिंगसरा के राजकीय विद्यालय में बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते पुलिस कर्मी। स्त्रोत : पुलि
भट्टू कलां। गांव ढिंगसरा के राजकीय विद्यालय में थाना भट्टूकलां की महिला एएसआई तलविंदर कौर व मुख्य सिपाही शारदा के नेतृत्व में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की जानकारी देना और उन्हें यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों को समझाना रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि इंटरनेट पर साइबर ठगी, फ्रॉड कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग आदि से कैसे सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि कोई भी संदिग्ध लिंक या मैसेज मिलने पर वे माता-पिता या शिक्षक से तुरंत साझा करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुड और बैड टच के बारे में बताया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी असहज स्थिति में डरने के बजाय, तुरंत भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देना बेहद जरूरी है। आत्मरक्षा के प्राथमिक उपायों की भी जानकारी दी गई ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय स्टाफ ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की मांग की, ताकि बच्चों में आत्मरक्षा की भावना और जागरूकता निरंतर बनी रहे।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। बच्चों को शिक्षित और सतर्क बनाकर ही एक सुरक्षित समाज की स्थापना संभव है।

---
स्कूलों में छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। पुलिस विभाग की तरफ से ये अभियान शुरू किया जा चुका है। मधुबन पुलिस अकादमी से प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी ट्रेनिंग दे रही हैं ताकि छात्राएं शरारती तत्व का मुकाबला आसानी से कर सकें। छात्राओं को ये भी बताया जा रहा है कि आपातकाल में वह कैसे पुलिस की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed