फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police running from street to street after the announcement of March 14 bandh

Fatehabad News: 14 मार्च के बंद के ऐलान के बाद गली-गली दौड़ रही पुलिस

Sun, 12 Mar 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police running from street to street after the announcement of March 14 bandh
शहर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गली में पैदल जाते डीएसपी सुभाष चंद्र।
फतेहाबाद। सामाजिक संगठनों द्वारा 14 मार्च को शहर बंद के ऐलान के साथ ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। सिपाही से लेकर डीएसपी तक गली-गली में दौड़ रहे हैं। शनिवार रात को पुलिस ने जहां पूरे शहर में गश्त की, वहीं रविवार को सुबह-सुबह ही आपराधिक प्रवृति के लोगों के घरों पर दबिश दी। रेड करने गई टीम में डीएसपी से लेकर शहर पुलिस व सीआईए के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पार्षदों व शहर के प्रबुद्ध लोगों की बैठक राम सेवा समिति धर्मशाला में हुई, जिसमें बंद को लेकर चर्चा की गई। मगर बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। कुछ पार्षद बंद के पक्ष में थे तो कुछ विपक्ष में। इसके चलते उनकी आपस में बहस भी हुई। बाद में पार्षदों ने विधायक दुड़ाराम व एसपी आस्था मोदी को ज्ञापन भी सौंपा। दूसरी ओर व्यापार मंडल व नौजवान सभा ने बंद को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से चोरियों, स्नेचिंग, लूट व नशे की प्रवृत्ति से परेशान होकर शहर के सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने 14 मार्च को दोपहर 12 बजे तक शहर बंद का ऐलान किया है। इस बंद के चलते पुलिस अपनी खामियों को दुरुस्त करने के साथ-साथ लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में चलाया सर्च अभियान
शनिवार रात को मुख्यालय डीएसपी सुभाष चंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में सभी चौकी प्रभारियों, थाना प्रभारी, राइडरों ने शहर के कोने-कोने में गश्त की। रविवार सुबह भी डीएसपी व शहर पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला, शक्ति नगर, रतिया चुगीं, कारगिल मोहल्ला, बगिची मोहल्ला, अशोक नगर, कबीर बस्ती आदि में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में सीआईए फतेहाबाद टीम, एएनसी टीम, थाना शहर फतेहाबाद व सभी पुलिस चौकी टीम, एवीटी स्टाफ सहित नारकोटिक्स टीम भी शामिल रही। हालांकि इस दौरान पुलिस को किसी भी तरह की बरामदगी नहीं हुई।

प्रधान की मौजूदगी में पार्षदों की बैठक में नहीं निकला कोई निर्णय
रविवार को नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिंची व कई पार्षदों ने बंद पर निर्णय को लेकर श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में बैठक की। बैठक में वार्ड तीन के पार्षद सुरेंद्र डिगवाल ने शहर बंद का विरोध करने की बात कही तो कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि आप बंद में हिस्सा मत लो, लेकिन किसी का विरोध नहीं कर सकते। शहरवासी सीताराम सोनी ने कहा कि यदि किसान बंद कर सकते हैं, सरपंच बंद कर सकते हैं तो अपराध से डरा शहरवासी अपनी आवाज उठाने के लिए बंद क्यों नहीं कर सकता। कुछ लोगों ने कहा कि बंद कोई समाधान नहीं है। प्रशासन का सहयोग कर स्थिति को सुधारने में मदद करनी चाहिए। भाजपा नेता रणजीत ओड ने कहा कि शहर के काफी लोग बंद के समर्थन में हैं और कुछ कह रहे हैं कि बंद न किया जाए। इसलिए 14 से पहले-पहले बंद का आह्वान करने वाले संगठनों के साथ बैठक कर कोई निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि शहर में टकराव की स्थिति न बने। जब बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ तो प्रधान राजेंद्र खिंची ने विधायक और एसपी से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया और इसके बाद ज्ञापन सौंपे गए।

व्यापार मंडल व नौजवान सभा ने दिया समर्थन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने रविवार को बैठक करके 14 मार्च को शहर बंद का समर्थन किया। व्यापार मंडल ने अपनी सभी ट्रेड यूनियनों को 14 मार्च को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ व्यापारियों ने शहर थाना को शहर से बाहर शिफ्ट करने पर भी नाराजगी जाहिर की है। वहीं भारत की जनवादी नौजवान सभा ने भी बंद का समर्थन किया है।


पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है: एसपी
पुलिस अपना काम तत्परता से कर रही है। बार-बार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन दिनों में चोरी व स्नेचिंग के कई केस पुलिस ने सुलझाए हैं। गश्त को बढ़ाया गया है। बाजार बंद करना इस मसले का हल नहीं है। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह पुलिस के पास जाए। जनता को कोई समस्या आ रही है तो वह आकर बातचीत करें, इसी से हल निकलेगा।
आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद

शहर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गली में पैदल जाते डीएसपी सुभाष चंद्र।

शहर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गली में पैदल जाते डीएसपी सुभाष चंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed