फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police personnel were vaccinated

381 फ्रंटलाइन और 136 हेल्थ वर्करों ने करवाया कोरोना टीकाकरण, पुलिसकर्मियों को भी लगे टीके

Tue, 09 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police personnel were vaccinated
टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की निदेशक। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को मेगा ड्राइव चलाया गया। दूसरे चरण में शामिल फ्रंटलाइन वर्कर्स का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण को लेकर 19 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाए गए। हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण के लिए 200 का लक्ष्य रखा गया इसमें 136 ने टीकाकरण करवाया। इसके अलावा फ्रंटलाइन का 895 का लक्ष्य रखा गया लेकिन मात्र 381 ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

टीकाकरण में डीसी कार्यालय, राजस्व विभाग, नगर परिषद, पंचायती विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डीसी कार्यालय के 50, पंचायती विभाग के 20, नगर परिषद के 27 और 117 पुलिस कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

निदेशक ने दिखाई नाराजगी, कर्मचारी अधिकारी नहीं दे रहे सूची
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. वीना सिंह तथा निदेशक डॉ. सिम्मी वर्मा ने निरीक्षण किया। डॉ. वीना सिंह ने टोहाना में सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल के साथ निरीक्षण किया। इसके अलावा डॉ. सिम्मी वर्मा ने फतेहाबाद में निरीक्षण किया। कार्यालयों से अधिकारियों और कर्मचारियों के टीकाकरण की सूची न आने पर नाराजगी दिखाई। वर्मा ने कहा कि संबंधित विभागों पर सख्ती करते हुए सूची मंगवाई जाए ताकि दूसरे चरण का टीकाकरण पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दो दिन बाद टोहाना में मिले दो संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले है। लैब से 135 सैंपलों की रिपोर्ट आई है इसमें दो संक्रमित पाए गए। इसके अलावा टोहाना और रतिया ग्रामीण से एक-एक मरीज ठीक भी हुआ है। फिलहाल जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या आठ है।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में अभियान चलाया गया। 381 फ्रंटलाइन और 136 हेल्थ वर्करों को टीका लगाया गया है। उच्च अधिकारियों ने भी अभियान को लेकर निरीक्षण किया है।
- डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed