फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police launched Mission Invasion-8 operation, caught 41 accused in different cases

Fatehabad News: पुलिस ने चलाया मिशन आक्रमण-8 अभियान, अलग-अलग मामलों में 41 आरोपी पकड़े

Mon, 01 Apr 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police launched Mission Invasion-8 operation, caught 41 accused in different cases
फतेहाबाद। पुलिस टीमों ने रविवार को डीजीपी के निर्देश पर मिशन आक्रमण-8 अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल 41 आरोपियों को पकड़ा। इस अभियान में सीआईए टीम, थाना व चौकी स्तर पर कुल 38 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 328 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार अभियान में आबकारी अधिनियम के तहत 26 मामले दर्ज करते हुए उनमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुआ अधिनियम के तहत तीन मामलों में 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे सट्टा में लगाई गई 9880 रुपये की राशि को बरामद किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी ढाणी खासा निवासी इन्द्र सिंह के कब्जे से 800 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। थाना जाखल पुलिस ने आरोपी जाखल निवासी बलराज उर्फ राजकुमार को काबू करके उसके कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

--------
107 वाहनों के काटे चालान

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 107 वाहनों के चालान किए है। जिनमें 10 गलत लेन वाहनों, ट्रिपल राइडिंग के 40, ब्लैक फिल्म के 10, गलत पार्किंग के 30, बिना पैटर्न प्लेट 17 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा 22 मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला फतेहाबाद में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है अपराधी या तो जिला छोड़ें या अपराध, अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed