फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police issued lookout notice against 12 people involved in betting, they have gone underground after police's strictness

Fatehabad News: 12 सट्टेबाजों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, पुलिस की सख्ती के बाद भूमिगत

Mon, 09 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police issued lookout notice against 12 people involved in betting, they have gone underground after police's strictness
फतेहाबाद। पुलिस की जांच में सट्टेबाजी में शामिल 12 लोगों के नाम सामने आए हैं। देश से बाहर भागने की आशंका के चलते पुलिस ने इनके खिलाफ एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर जारी करवा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में क्रिकेट सट्टेबाजी और मोबाइल एप के जरिये ठगी पर पुलिस ने पिछले 10 दिनों में दो मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का हिसाब-किताब रखने वाले दो मुख्य आरोपियों को अलग-अलग मामलों में पकड़ा था।
विज्ञापन

जिसमें शिव नगर निवासी प्रवीन उर्फ पीनू और अनिल कुमार मल निवासी भट्ठा कॉलोनी को रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से तीन लैपटॉप बरामद किए हैं। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की सख्ती के बाद ये लोग अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन सट्टेबाज की एयरपोर्ट पर एंट्री होते ही जिला पुलिस के पास सूचना पहुंच जाएगी। हालांकि पुलिस विभाग की तरफ से 12 सट्टेबाजों के नाम की सूची जारी नहीं की है। अधिकारियों का मानना है कि शहर के ये लोग गुरुग्राम, दिल्ली और चंडीगढ़ में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गेम को चला रहे हैं।
पोर्टल को रिमूव करने के लिए गूगल को पत्र लिखा
पुलिस विभाग ने एक मेजर पोर्टल को भी पकड़ा है। इसके जरिये ऑनलाइन सट्टेबाजी गेम को चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस पोर्टल को सर्च इंजन से रिमूव करने के लिए गूगल और सर्विस प्रोवाइडर को भी पत्र लिखा गया है। पुलिस विभाग की जांच में अब तक सामने आया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिये अवैध रूप से काफी संपत्ति उक्त लोगों ने बनाई है। इनके द्वारा शहर में अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदी गई है। इसके अलावा महंगे वाहनों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। एसपी सिद्वांत जैन ने पुष्टि करते हुए बताया कि इनकी संपत्ति अटैच करने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी।

-

पहले करते थे शहर में सट्टेबाजी, अब गुरुग्राम-चंडीगढ़ बने ठिकाने

पुलिस अधिकारियों की माने तो 12 लोगों के जो नाम सामने आए है वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के मुख्य साजिशकर्ता हैं। ये लोग पहले शहर में ही सट्टेबाजी कर रहे थे। अवैध रूप से काफी संपत्ति कमाने के बाद इन्होंने गुरुग्राम, चंडीगढ़ में ठिकाने बना रखे हैं। यहां के युवाओं को चेन सिस्टम के जरिए जोड़ रहे हैं। यही नहीं शहर के कई ऐसे युवा भी शामिल हैं जो कि गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़ से इसे चला रहे है। इन्हें कमीशन के अलावा मानदेय भी दिया जा रहा है।

-

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल

क्रिकेट सट्टेबाजी को लेकर शहर के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भी फंस चुके हैं। गुरुग्राम में पिछले दिनों हुई कार्रवाई के दौरान उक्त पार्षद प्रतिनिधि को पकड़ा गया था। इसके अलावा शहर और आसपास के युवक भी पकड़े गए थे जो कि ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल रहे हैं।लैपटॉप खोलेंगे सट्टेबाजों के राज :

पुलिस ने 29 मई को बीघड़ रोड पर एक मोबाइल फोन की दुकान में छापा मारकर मोबाइल फोन एप के जरिये गेम खिलाकर ठगी करने के मामले में आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने मोहित चौधरी, उषा चौधरी निवासी चौधरी कॉलोनी और हिसार निवासी मन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस उषा चौधरी को जांच में शामिल कर चुकी है। इसके अलावा भट्ठा कॉलोनी निवासी अनिल मल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अनिल को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने बाद उसे न्यायिक हिरासत भेजा चुका है। पुलिस ने अनिल से लैपटॉप बरामद किया है। 31 मई को शहर पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के मामले में शिव नगर निवासी गगन को पकड़ा था। गगन से पूछताछ के बाद आरोपी प्रवीन उर्फ पीनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पीनू से लैपटॉप बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed