{"_id":"6817ac5523eac8149a091d27","slug":"police-called-for-records-in-fraud-case-involving-40-thousand-people-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133311-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 40 हजार लोगों से धोखाधड़ी केस में पुलिस ने मंगवाया रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 40 हजार लोगों से धोखाधड़ी केस में पुलिस ने मंगवाया रिकाॅर्ड
Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोट्स सोसायटी के सीएस सहित 6 लोगों के खिलाफ 40 हजार लोगों से धोखाधड़ी के मामले में शहर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लोट्स कंपनी का रिकॉर्ड मंगवाया है। अब रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। ठगी के शिकार लोगों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर के पॉलिसीधारक शामिल हैं।
बता दें कि पर्ल्स इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनदीप काजला की शिकायत पर लोट्स कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ शहर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में शुक्रवार को केस दर्ज किया था। शिकायत में मनदीप ने बताया है कि उसने 2021 में पर्ल्स इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट बनाया था। वे इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इसका मकसद है कि जिन चिटफंड कंपनियों ने लोगों का पैसा ठगा है, उन पर कार्रवाई कराना है।
मनदीप ने बताया कि फतेहाबाद जिले में लोट्स कंपनी में पैसा लगाने वाले कई लोगों ने उनसे संपर्क किया। लोगों ने अपनी शिकायत के साथ अपनी पॉलिसी के कागजात भी भेजे। काजला के मुताबिक लाेट्स सोसायटी ने 6 वर्ष में पैसा दोगुना करने के नाम पर 6 राज्यों में 40 हजार लोगों से करीब 128 करोड़ की ठगी की है। फतेहाबाद निवासी बिमला देवी से 4 हजार, सतपाल से 8 हजार, अंजूबाला से 40 हजार, जाेगिंद्र पाल से 10 हजार, पूनम से 5 हजार, शकुंतला से 5 हजार, रमेश से 3500 रुपये, भरपाई से 4 हजार, बिमला से 20 हजार, जगजीत सिंह से 30 हजार रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन
ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि कंपनी की ओर से शहर में भी कार्यालय खोला गया था। लोट्स कंपनी के कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एमपी राय सहित कुल 6 लोगों ने छह साल में रुपये दोगुना होने का लालच देकर ठगी की है।
पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज किया है केस
पुलिस ने हरे राम शाह निवासी छत्तरपुर एन्क्लेव फेस-1, नई दिल्ली-74, बलदेव राज, राजीव दास, एमपी राय, प्रवीन कुमार व अमर कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी का दफ्तर नेताजी सुभाष प्लेस, वजीरपुर, नई दिल्ली में बताया गया है। अब लोट्स सोसायटी का रिकॉर्ड मंगवाया जाएगा और उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।