फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police brought the accused of supplying drugs on production warrant

नशे की दवा सप्लाई करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police brought the accused of supplying drugs on production warrant
नशे की दवाओं की सप्लाई के मामले में दिल्ली स्थित दवा फैक्टरी के मालिक गौरव अरोड़ा को फतेहाबाद पुलिस दो अन्य मामलों में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी गौरव अरोड़ा पर नरेला स्थित अपनी फैक्टरी में नशे की दवाएं बनाकर सप्लाई करने का आरोप है। अक्टूबर 2020 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान उसकी फैक्टरी से 5 लाख की नगदी बरामद की थी, तब से वह जेल में था।
विज्ञापन

फतेेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स टीम ने कुछ दिन पहले गांव जांडली खुर्द के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8200 नशे की गोलियां बरामद की थी। इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ के दौरान सातवें आरोपी के रूप में गौरव अरोड़ा का नाम सामने आया। पुलिस को पता चला कि उक्त नशे की गोलियों का सप्लायर गौरव ही है। इसके चलते हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गौरव को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान उससे 5 हजार की नकदी बरामद की, जो नशीली दवा बेचकर कमाए थे। सदर फतेहाबाद थाने में दर्ज नशे की दवा तस्करी के अन्य मामले में भी पुलिस ने आरोपी गौरव को जांच में शामिल किया है। इस मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव खाराखेड़ी के समीप नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 22 हजार नशे की गोलियां बरामद की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed