फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   POCSO Act accused out on bail abused female advocate

Fatehabad News: जमानत पर आए पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने महिला अधिवक्ता के साथ किया गालीगलौज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused out on bail abused female advocate
फतेहाबाद। जिला न्यायालय में चेंबर में आकर जमानत पर आए पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने महिला अधिवक्ता के साथ गालीगलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शहर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपी शक्तिनगर निवासी पंकज उर्फ पंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करती है और उसका चेंबर नंबर 72 है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फतेहाबाद के समक्ष स्टेट बनाम पंकज उर्फ पंकू शीर्षक से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है। ये मामला सिटी थाना फतेहाबाद में दर्ज है। इस मामले में शिकायतकर्ता की तरफ से वह वकील है। आरोपी पंकज उर्फ पंकू कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

मंगलवार अपराह्न करीब 3. 40 बजे पंकज उर्फ पंकू जबरन चेंबर में आ गया, जिसके साथ एक अन्य युवक भी था। आरोपी ने चेंबर में आकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। कहने लगा कि इस मामले में दो दिन में जमानत मिल जाती, लेकिन तुमने मेरा आपराधिक रिकॉर्ड कोर्ट में पेश कर दिया, जिससे उसे 50 दिन अंदर रहना पड़ा। आरोपी ने धमकी दी कि इस केस में पैरवी करने पहुंची तो जान से मार दूंगा। पहले भी मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed