फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pledged to give up single-use plastic and conveyed a message of environmental conservation

Fatehabad News: एकल उपयोग प्लास्टिक छोड़ने का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 28 Jun 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pledged to give up single-use plastic and conveyed a message of environmental conservation
फतेहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोपल में पर्यावरण बचाने का संदेश देने विद्यार्थी। स
फतेहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोपल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय ग्रीन समर कैंप का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। समापन अवसर पर शिक्षाविद् मदन गोपाल आर्य ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण, वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा मिट्टी को बंजर बनाता है, जल स्रोतों को प्रदूषित करता है तथा माइक्रो प्लास्टिक के रूप में खाद्य शृंखला में शामिल होकर गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी नागरिक दैनिक जीवन में एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें तथा उपयोग करो और फेंकों की आदत को छोड़कर जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।
विज्ञापन

ईको क्लब की प्रभारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता पूनम रानी ने एकल उपयोग प्लास्टिक के अंतर्गत आने वाले उत्पादों जैसे प्लास्टिक की थैलियां, बैग, प्लेटें, चम्मच, स्ट्रॉ, पानी की बोतलें तथा थर्मोकोल से बने खाद्य कंटेनरों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खरीदारी के लिए जूट या कपड़े के थैले साथ रखने, घर से पानी और भोजन ले जाने, प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर स्टील, तांबे या कांच की बोतलों का उपयोग करने तथा डिस्पोजेबल प्लास्टिक के बजाय पत्तों की प्लेटें एवं बांस से बने चम्मच अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अनीता रानी ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कैंप के नोडल अधिकारी विद्यासागर ने सात दिवसीय ग्रीन समर कैंप की विस्तृत गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर सीमा बंसल, सीमा भ्याणा, रेणू रानी, सुनीता सहारण, सुनीता जांगू, शिखा आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed